फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: डीएमके-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय, जानिए किसे मिली कौन सी सीट

Fri, 15 Mar 2019 02:38 PM IST
आसिम खान भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

तमिलनाडु और पुडुचेरी में 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी द्रमुक ने शुक्रवार को उन सीटों के नाम जारी कर दिये जिन पर वह और उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने टीएनसीसी प्रमुख केएस अलागिरि और एमडीएमके के वाइको सहित गठबंधन के अन्य नेताओं की मौजदूगी में पार्टी मुख्यालय में सहयोगियों को आवंटित सीटों की सूची जारी की। 

विज्ञापन


स्टालिन ने उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को ‘धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन’ का नाम भी दिया। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें और पुडुचेरी में एक सीट है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये स्टालिन ने कहा कि द्रमुक चेन्नई (उत्तरी), चेन्नई (दक्षिण), चेन्नई (मध्य), तूतीकोरिन और पोलाची सहित 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सहयोगियों में कांग्रेस को बड़ा हिस्सा मिला है और वह राज्य में नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें शिवगंगा, तिरूचिरापल्ली और अरनी की सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस को पुड्डुचेरी सीट दी गई है। माकपा, कोयम्बतूर और मदुरै सीटों पर और भाकपा, तिरूपुर तथा नागपट्टिनम (सुरक्षित) पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


दलित आधार वाली वीसीके को विल्लुपुरम और चिदम्बरम (अजा) सीटें तथा वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके को इरोड संसदीय सीट दी गई है।  स्टालिन ने बताया कि आईयूएमएल और केएमडीके क्रमश: रामनाथपुरम और नामक्कल से और आईजेके पार्टी पेराम्बलूर से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें