धौरहरा उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक है। यहां 6 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। धौरहरा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। ये- धौरहरा, कास्ता, मोहम्मदी, मोहाली और हरगांव हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ये पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी। यह सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट को लखीमपुर और सीतापुर के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया था। इसके बाद साल 2009 में इस सीट पर चुनाव हुए और कांग्रेस से जितिन प्रसाद सांसद चुने गए। 2014 में मोदी लहर के चलते यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई। आइए इस लोकसभा सीट पर एक नजर डालते हैं...