फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरेक ओ ब्रायन का अमित शाह पर पलटवार, कहा- हिंसा के लिए बाहर से बुलाए गए गुंडे

Wed, 15 May 2019 04:00 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा को लेकर बंगाल की सियासत गर्म हो गई है। आज टीएमसी के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बाहर से गुंडे लेकर आने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति आकर रैली कर सकता है, लेकिन बाहरियों का क्या? तेजिंदर बग्गा कौन है? वह एक बार गिरफ्तार भी हो चुका है, क्या वह वही शख्स नहीं है जिसने दिल्ली में एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा था? 
विज्ञापन

टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि हम लोगों के पास सबूत के तौर पर दो फोटो हैं, इसका संबंध चुनाव से है। हमारी केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ व्यक्तिगत रंजिश नहीं है। हम लोगों के पास दो चौंकाने वाली फोटो हैं जिससे साबित होता है कि बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बल भाजपा के साथ हैं। 
हालांकि डेरेक के आरोप पर बग्गा का कहना है कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह साबित कर दें कि मैं हिंसा के पांच सौ मीटर के दायरे में था। अगर मैं गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा, अगर वह आरोप साबित करने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें राजनीति छोड़नी पड़ेगी।    
विज्ञापन

 


क्या हुआ था अमित शाह के रैली में?

मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह की रैली के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। यहां आगजनी और पत्थरबाजी भी हुई थी। जब अमित शाह का काफिला विद्यासागर कॉलेज के पास से गुजर रहा था तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया जो बाद में झड़प में बदल गया। इस टकराव में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान कुछ दोपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें