फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना के विशेष कोर्ट में चलेगा राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा

Sat, 27 Apr 2019 09:54 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिकांत राय ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानी के मामले में संज्ञान लिया है। शशिकांत राय ने राहुल गांधी को 20 मई को कोर्ट में हाजिर होने का समन जारी किया है। कोर्ट ने उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी को भी समन जारी करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री के वकील शंभु प्रसाद ने बताया कि राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को बेंगलुरु के कोलार की चुनावी सभा में मोदी उपनाम वाले लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी थी। इस टिप्पणी को लेकर सुशील मोदी ने पटना सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मानहानि का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था।

शुक्रवार को सुशील मोदी ने सीजेएम कोर्ट में गवाही दी थी तथा आरोपों से संबंधित कागजात, समाचार पत्र की कटिंग, यू-टूयब और समाचार चैनल पर प्रसारित अपमानजनक टिप्पणी की सीडी दाखिल की थी।
विज्ञापन


शंभु प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इस टिप्पणी से मोदी उपनाम वाले लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है। जिससे उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की छवि धूमिल हो रही है और उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है।

मोदी के बयान और कोर्ट में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर सीजेएम शशिकांत राय ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के आरोप में संज्ञान लिया है और अभियुक्त को सम्मन जारी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें