फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की प्रेस कांफ्रेंस की अपुष्ट खबर पर कांग्रेस का तंज, 'तुमसे ना हो पाएगा'

Wed, 24 Apr 2019 10:12 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में संवाददाता सम्मेलन करने से जुड़ी अपुष्ट खबर को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि 'तुमसे ना हो पाएगा।' कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इससे जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए कहा, 'तुमसे ना हो पाएगा।'

विज्ञापन


दरअसल, मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि वाराणसी में 26 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाता सम्मेलन करेंगे, हालांकि भाजपा की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक बार भी संवाददाता सम्मेलन नहीं किया है, हालांकि कई मीडिया माध्यमों को अलग अलग समय पर साक्षात्कार दिए हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के संवाददाता सम्मेलन नहीं करने को लेकर कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी उन पर कई बार कटाक्ष कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें