फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में राहुल गांधी का 'आयुष्मान भारत' पर निशाना, कहा-अमीर कारोबारियों को मिल रहा फायदा

Fri, 15 Mar 2019 12:50 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रायपुर में राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायपुर में स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों  के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक ग्रामीण व्यवस्था से शहरी व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। ये एक मुश्किल परिवर्तन है। राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार 2019 में शिक्षा और स्वास्थय सेवा पर खर्च होने वाली राशि बड़ी मात्रा में बढ़ाने जा रही है। 

विज्ञापन

 


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयुष्मान भारत योजना को लेकर हमला किया । राहुल ने कहा कि मोदी सरकार की इस योजना से सिर्फ देश के  15-20 बड़े कारोबारियों को ही फायदा पहुंचा है। 2019 में अगर हमारी सरकार आई  तो हम इस तरह कि योजना नहीं चलाएंगे। 

रायपुर में जब संवाददाताओं ने राहुल गांधी से टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उनका जवाब था- वडक्कन? नहीं, नहीं, वडक्कन कोई बड़े नेता नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें