फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लखनऊ से प्रमोद कृष्णम को दिया टिकट, इंदौर में पंकज संघवी पर खेला दांव

Tue, 16 Apr 2019 10:27 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रमोद कृष्णन-पंकज संघवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की जिसमें तीन नाम हैं। पार्टी ने लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है। इंदौर से पंकज संघवी और यूपी के कैसरगंज से विनय कुमार पांडे को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को उस समय बड़ा ट्विस्ट सामने आया जब शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। इसी के साथ सपा ने उन्हें लखनऊ सीट से लड़ाने का एलान कर दिया। इसके बाद इंतजार था कि कांग्रेस के उम्मीदवार का नाम कब तय होता है, रात तक प्रमोद  कृष्णम का नाम सामने आ गया। 

हालांकि, सपा ने अपील की थी कि कांग्रेस लखनऊ से अपना उम्मीदवार न उतारे जिससे भाजपा के खिलाफ लड़ाई कमजोर ना हो, लेकिन कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारकर साफ कर दिया कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहती है। 
विज्ञापन

 

लखनऊ में राजनाथ के खिलाफ सपा का दांव, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम को मैदान में उतारा

बता दें कि प्रमोद कृष्णम ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने हर मंच से भाजपा की आलोचना की थी। पूर्व में वह भाजपा पर धोखेबाजी करने का आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस के साथ आने का उन्हें फायदा भी मिला। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक कुल 407 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

पंकज संघवी का परिचय

- 1983 में पहली बार पार्षद का चुनाव जीते।
विज्ञापन

- 1998 में पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। सुमित्रा महाजन से 49 हजार 852 वोट से चुनाव हारे। 
- सुमित्रा को 440047 वोट, तो पंकज को 390195 वोट मिले। 
- दिसंबर 2009 में महापौर का चुनाव लड़े और भाजपा के कृष्णमुरारी मोघे से करीब 4 हजार वोटों से हारे। 
- 2013 में इंदौर विधानसभा पांच नंबर सीट से करीब 12 हजार 500 वोट से विधानसभा चुनाव हारे।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें