फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी के बाद योगी, मुख्यमंत्रियों में सबसे ऊपर

Fri, 19 Apr 2019 05:37 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। दिल्ली की एक कंपनी ब्रांड24 ने इस बात की जानकारी दी है। यह अध्ययन सोशल मीडिया पर लाइक्स की संख्या, कमेंट्स, विचार प्रक्रिया, रीट्वीट के आधार पर किया गया है जिसमें पाया गया है कि मुख्यमंत्रियों में योगी सबसे ऊपर हैं। 

विज्ञापन


अध्ययन से पता चला है कि एक महीने में योगी के सोशल मीडिया अकाउंट पर 60 से 70 लाख का इंगेजमेंट है जबकि प्रधानमंत्री के अकाउंट पर 90 लाख से एक करोड़ के बीच का इंगेजमेट है।योगी, देव दीपावली और कुंभ मेले के दौरान विश्व और देश भर में 24 बार ट्रेंडिंग में रहे हैं। 

अध्ययन से यह भी पता चलता है कि छह महीने के अंदर सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में काफी उछाल आया है। वहीं योगी मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लोकप्रिय हैं। जबकि दूसरे नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तीसरे पर चंद्रबाबू नायडू, चौथे पर अरविंद केजरीवाल और पांचवे पर देवेंद्र फडणवीस का नंबर आता है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर योगी की लोगों तक पहुंच तीन महीने में करीब 30 करोड़ रही है। योगी की पहुंच लोगों तक सोशल मीडिया के द्वारा किसी भी नेता के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया के जानकारों का मानना है कि योगी की लोकप्रियता युवाओं में भी काफी है और यह एक साल में बढ़ी है। योगी के फॉलोअर्स की संख्या में से 40 फीसदी वो युवा हैं जिनकी उम्र 30 साल से कम है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें