फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजे से सियासी सरगर्मियां तेज, चंद्रबाबू नायडू ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

Wed, 22 May 2019 05:43 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने से पहले ही विपक्षी खेमे के दिग्गज नेता चंद्रबाबू नायडू का नेताओं से मिलने का सिलसिला और तेज हो गया है। नतीजों से पूर्व विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नायडू आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से दस जनपथ पर मिले। वहीं नायडू ने 24 घंटे में दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने वामपंथी व सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन

शनिवार को चंद्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी, शरद पवार के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी। वहीं शरद पवार ने गठबंधन के सवाल पर कहा था कि 23 मई का इंतजार करें। जबकि गुलाम नबी आजाद पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी पीएम पद के बगैर विपक्षी गठबंधन की सरकार को समर्थन दे सकती है। 
 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने 23 मई को बैठक बुलाई 

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी नतीजे के दिन यानि 23 मई को 21 दलों की मीटिंग बुलाई है। 2004 मेें किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद सोनिया ने 19 दलों के साथ गठबंधन किया था और 2009 में 10 दलों से गठबंधन कर सरकार चलाई थी।
विज्ञापन


इस बार नायडू इस कवायद में लगे हैं कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की सूरत में गैर भाजपा-एनडीए दलों के साथ गठबंधन कर मजबूत विकल्प पेश किया जाए। उन्होंने अब तक अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं से मुलाकात की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें