फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू की रैली में 'मोदी-मोदी' नारे लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 11 May 2019 06:40 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मध्यप्रदेश के देवास रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे थे। देवास के एसपी एएस राठौर ने बताया की नारे लागाने वालों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया है। सिद्धू ने शुक्रवार को देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए थे। । 

विज्ञापन


सिद्धू ने 'चौकीदार चोर है' कहा तो लोग मोदी-मोदी बोलने लगे

सिद्धू ने जैसे ही मंच से 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए वहां मौजूद कुछ लोग पीछे से मोदी-मोदी चिल्लाने लगे। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रहे लोगों पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी और उन्हें दौड़ाया। एसपी राठौर ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है, सबूत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ये जांच का विषय है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में मोदी- मोदी के नारे लगाने वाले किस पार्टी के लोग थे। 

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे। इससे पहले भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के रोड शो में भी मोदी- मोदी के नारे लगे थे। इसके बाद पुलिस ने नारे लगानो वाले लोगों को वीडियों के जरिए पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें