फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बोले अमित शाह, अगर श्री राम का नाम भारत में नहीं लेंगे तो क्या पाकिस्तान में लेंगे?

Tue, 07 May 2019 03:53 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के घाटाल लोकसभा के मेदिनीपुर पश्चिम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि मैं 3 दिनों से देख रहा हूं बंगाल में 'जय श्री राम' बोलने पर ममता दीदी को ऐतराज हो रहा है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं दीदी अगर हम 'श्री राम' का नाम भारत में नहीं लेंगे तो पाकिस्तान में लेंगे क्या?

जनसभा में आए लोगों से शाह ने नारे लगाने के लिए कहा और बोले घाटाल वालों, आप मेरे साथ संघर्ष करने के लिए तैयार हो ना?  मेरे साथ बोलिये- जय श्री राम , जय जय श्री राम। ममता दीदी अब आपसे जो बन पड़ता है कर लीजिये, जो धारा लगनी है लगा दीजिये। मगर हमे जय श्री राम का नारा लगाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, "ममता दीदी कहती हैं कि मैं मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं मानती। ममता दीदी आप देश के संविधान पर विश्वास करती हैं या नहीं? आपके न मानने से कुछ नहीं होगा। मोदी जी फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

घुसपैठियों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि हम पड़ोसी देशों से हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए सबसे पहले नागरिकता संशोधन लाएंगे और फिर सुनिश्चित करेंगे कि हर घुसपैठिये की पहचान की जाए और उसे भारत से बाहर निकाल दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस्लामपुर के अंदर उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए हंगामा हुआ, वहां के बच्चों ने कहा कि हमें बंगाली में पढ़ना है। लेकिन ममता ने कहा कि आपको उर्दू में ही पढ़ना होगा, जब बच्चों ने विरोध किया तो 2 बच्चों राजेश और तापस के सीने में गोली मार दी गई।

घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर विवादित बयान दिया था। घोष ने कहा था " टीएमसी कार्यकर्ताओं को घर से निकालकर कुत्ते की मौत मारुंगी। भारती के खिलाफ टीएमसी ने देव को चुनावी मैदान में उतारा है। घाटाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें