मेनका गांधी
'जिस गांव से ज्यादा वोट मिलेगा, वहां काम पहले होगा'
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के इस बयान ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। उन्होंने पीलीभीत में एक रैली के दौरान साफ कहा- जहां से ज्यादा वोट मिलेगा, वहां ज्यादा काम होगा। मेनका गांधी ने गांवों को ए, बी, सी और डी कैटिगिरी में बांटने की बात भी कही। उन्होंने कहा था कि जिस गांव से 80 फीसदी वोट मिलेंगे, वह 'ए' कैटेगरी में रहेगा, जिसमें 60 फीसदी वोट मिलेंगे वो 'बी' कैटेगरी में और जिस गांव से 50 फीसदी वोट मिलेेंगे वो 'सी' कैटेगरी में होगा। 50 फीसदी से कम वोट मिलेने वाला गांव 'डी' कैटिगिरी में आएगा।