फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी को 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को मजबूर कर रही है भाजपा: ममता 

विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : PTI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि ‘जय श्री राम’ भाजपा का नारा है और वह हर व्यक्ति को यह नारा लगाने के लिए बाध्य करने की कोशिश कर रही है। ममता ने चुनावी रैलियों में पूछा कि क्या चुनाव आने पर राम चंद्र भाजपा के चुनावी एजेंट बन जाते हैं?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं, वो बोलने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है। ममता ने कहा बंगाल के लोगों का नारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का ‘वंदेमातरम’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ‘जय हिंद’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपका नारा क्यों बोलूं? मैं सड़े हुए मोदी या सड़ी हुई भाजपा का नाम नहीं जपूंगी। वे बंगाल की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं।’’ 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि ममता पश्चिम मिदनापुर जिले में एक जगह पर अपनी कार रोकती हैं और उनके काफिले के गुजरते वक्त ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे कुछ लोगों को खदेड़ देती हैं।

मोदी का सीना दोगुना होकर 112 इंच हो जाए 

वहीं, कोटलपुर में भी ममता ने मोदी पर हमला बोला। उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाए क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो। उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान चेहरे पर कोई भाव लाये बिना कहा, ‘‘उनके शरीर का गठन अच्छा है। मैं चाहती हूं कि यह और बेहतर हो जाए। मुझे प्रसन्नता होगी कि अगर 56 इंच 112 इंच हो जाए। मैं चाहती हूं कि सभी लोगों की सेहत अच्छी हो जाए।

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को न बख्शने के लिए मशहूर बनर्जी कहा, ‘‘लेकिन वह इतने पर्याप्त चालाक हैं कि जानते हैं कि चाय पीने के लिए उसे बार बार उबालना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वे कुल्हड़ में चाय पेश नहीं कर रहे हैं। उनका संदर्भ मोदी के खुद को ‘‘चायवाला’’ बताने को लेकर था।

वह विष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्होंने चायवाला होना त्याग दिया और चौकीदार बन गए।’’ 

बनर्जी ने अपनी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष होने पर जोर देते हुये कहा कि टीएमसी का आशय टी से टेंम्पल (मंदिर), एम से मॉस्क (मस्जिद) और सी से चर्च(गिरजाघर) है। इससे पहले मोदी ने ममता पर हमला बोलते हुये कहा था कि बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल को तिहरी टी- तृणमूल, तोलाबाजी (संगठन भयादोहन) और टैक्स के रूप में जाना जाता है।

ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी को तोलाबाजी कहने से पहले प्रधानमंत्री को लोगों को यह बताना चाहिये कि ‘‘उन्होंने नोटबंदी से कितना कमाया।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी के लिए कोई खुलकर नहीं बोलता क्योंकि उन्हें सीबीाआई और आयकर छापों का डर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें