देश के गर्म चुनावी माहौल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की अखिलेश यादव से जुड़े ट्वीट ने नया तड़का लगा दिया है। दरअसल आजकल सोशल मीडिया पर बराक ओबामा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बराक ओबामा ने ट्वीट कर कहा है कि भारत को आगे ले जाने के लिए अखिलेश जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। इस मैसेज के साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ओबामा ने अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की है।
अमर उजाला ने इस ट्वीट की पड़ताल की तो पता चला कि यह ट्वीट फर्जी है। जो खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है वो भी गलत है। बराक ओबामा ने अखिलेश को लेकर कभी ट्वीट नहीं किया है। ओबामा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @BarackObama है।
इस तस्वीर को फेसबुक पर 'लखनऊ की बात' नाम के एक पेज से शेयर किया गया था। यह तस्वीर साल 2015 की है, जब ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आए थे और अखिलेश उनसे मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यहां पढ़िए पूरी खबर।
आपके लिए
अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।