फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच या झूठ: ओबामा का ट्वीट, भारत को चाहिए अखिलेश जैसा प्रधानमंत्री

Thu, 02 May 2019 05:35 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बराक ओबामा-अखिलेश यादव
विज्ञापन

देश के गर्म चुनावी माहौल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की अखिलेश यादव से जुड़े ट्वीट ने नया तड़का लगा दिया है। दरअसल आजकल सोशल मीडिया पर बराक ओबामा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बराक ओबामा ने ट्वीट कर कहा है कि भारत को आगे ले जाने के लिए अखिलेश जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। इस मैसेज के साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ओबामा ने अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की है। 

विज्ञापन


क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?

अमर उजाला ने इस ट्वीट की पड़ताल की तो पता चला कि यह ट्वीट फर्जी है। जो खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है वो भी गलत है। बराक ओबामा ने अखिलेश को लेकर कभी ट्वीट नहीं किया है। ओबामा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @BarackObama है। 

इस तस्वीर को फेसबुक पर 'लखनऊ की बात' नाम के एक पेज से शेयर किया गया था। यह तस्वीर साल 2015 की है, जब ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आए थे और अखिलेश उनसे मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यहां पढ़िए पूरी खबर।

विज्ञापन


इस वायरल मैसेज में गौर करने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि इसे शेयर करने वालों ने केवल अपनी बात को सूचना का रूप दे कर फोटो के साथ पोस्ट कर दिया है। कहीं भी ओबामा के अकाउंट से किए गए ट्वीट की तस्वीर नहीं है।

अमर उजाला की पड़ताल में यह खबर गलत निकली।

आपके लिए

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें