फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हिंदू' इलेक्शन में हिंदू होने पर करते हैं गर्व : अरुण जेटली

Thu, 02 May 2019 10:11 PM IST
Abhishek Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के 'साफ्ट हिंदुत्व' पर व्यंग करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि कुछ लोग चुनाव आने पर स्वयं को हिंदू कहने पर गर्व महसूस करने लगते हैं। लेकिन यही लोग कुछ समय पहले विश्व हिंदू परिषद का उपहास उड़ाते थे जो हमेशा हिंदू होने पर गर्व होने की बात करता था।

विज्ञापन


जेटली ने कहा कि इस देश ने इस चुनाव के पहले कभी गांधी परिवार के सदस्यों को मंदिर जाते समय नहीं देखा था। जबकि इस चुनाव में वही लोग स्वयं के हिंदू होने का दिखावा करते घूमते फिर रहे हैं। जेटली ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा स्वयं के हिंदू होने के बयान पर टिप्पणी करते हुए यह बात गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान कही। 

वोट देते समय 'सैनिकों की शहादत की बात याद रखने' के बयान पर भाजपा नेता जेटली ने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वोट की बात करना किसी भी तरह मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं है। इसके उलट, राष्ट्रवाद की बात चुनावी मुद्दे में शामिल होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है और लोगों को इस पर मंथन करना चाहिए। कांग्रेस ने पीएम के इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी। 

मसूद अजहर की बात चुनावी मुद्दा नहीं

पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर भाजपा को चुनावी लाभ होने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए जेटली ने कहा कि एक राष्ट्र के रुप में हमें कुछ मुद्दों को अलग रखना चाहिए। हर बात चुनावी लाभ के नजरिये से नहीं देखी या कही जानी चाहिए। 

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष इस पर राजनीति करने की कोशिश कर रहा है। बेहतर होता कि जब पूरा देश मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर खुश है, विपक्ष को भी इस मुद्दे पर खुशी जाहिर करनी चाहिए। राजनीतिक नफे-नुकसान को ध्यान में रखकर ही कुछ लोग इस पर खुशी नहीं जता रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें