फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से ज्यादा चले चुनाव प्रचार की ये 15 तस्वीरें आपको लंबे समय तक याद रहेंगी

Sat, 18 May 2019 07:57 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
तस्वीरों में देखिए चुनाव से जुड़ी खास तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग है। सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर मतदान होगा। 17वें लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान नेताओं ने ऐसे-ऐसे हथकंडे अपनाए की हर कोई देखकर हैरान रह गया। किसी ने गर्मी से बचने के लिए गाड़ी के ऊपर अपने डुप्लीकेट को खड़ा किया तो किसी ने भरी गर्मी में गन्ने का जूस पीकर प्यास बुझाई। किसी ने तो खेत में जाकर गेहूं तक काटे। आइए, देखते हैं नेताओं के प्रचार की ऐसी ही कुछ रोचक तस्वीरें:
विज्ञापन

2 of 16
हेमा मालिनी - फोटो : Social Media
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी चुनावी प्रचार के दौरान गेंहू काटते दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 16
सनी देओल - फोटो : Social Media
भाजपा ने सनी देओल को गुरदासपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। सनी ने प्रचार के लिए हैंड पंप का इस्तेमाल किया। 

4 of 16
आरपीएन सिंह - फोटो : ANI
कुशीनगर से कांग्रेस उम्मीदवार आरपीएन सिंह प्रचार के दौरान पकौड़े तलते दिखे। 
विज्ञापन

5 of 16
राहुल गांधी-अमरिंदर सिंह-आशा कुमारी - फोटो : ANI
पंजाब के लुधियाना में प्रचार अभियान के दौरान राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते दिखे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता आशा कुमारी भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन

6 of 16
केदारनाथ में मोदी - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे और उसके बाद एक गुफा में ध्यान के लिए चले गए।
विज्ञापन

7 of 16
दिग्विजय सिंह-अमृता सिंह-कंप्युटर बाबा - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के भोपाल से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह कंप्यूटर बाबा के साथ हठ योग के दौरान पूजा करते हुए दिखे।

8 of 16
साध्वी प्रज्ञा
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर प्रचार के दौरान मोटरसाइकिल की सवारी करती हुई दिखीं।

9 of 16
संबित पात्रा - फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान संबित पात्रा की तस्वीरों ने काफी चर्चाएं बटोरीं। संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह अनुसूचित जाति की महिला के यहां घर के चूल्हे पर बना खाना खाते हुए दिखे।

10 of 16
स्मृति ईरानी अमेठी में गन्ने का जूस पी रहे हैं - फोटो : ANI
राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के दौरान गन्ने का जूस पीते नजर आईं। 

11 of 16
एक मंच पर मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव
अखिलेश यादव, मुलायम यादव और मायावती जब मैनपुरी में एकसाथ मंच पर दिखे तो इस तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

 

12 of 16
अखिलेश यादव और योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर - फोटो : ट्वीटर
अखिलेश यादव गोरखपुर रैली के दौरान मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल को गले लगाते हुए दिखे।

13 of 16
arvind kejriwal slapped during road show
चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना काफी सुर्खियों में रही।

14 of 16
मां से आशीर्वाद लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
गुजरात में मतदान के दिन मोदी भी वोट डालने अहमदाबाद पहुंचे। मतदान से पहले वो अपने घर पहुंचे और मां हीराबेन के साथ मुलाकात की। हीराबेन ने मोदी को आशीर्वाद दिया। 

15 of 16
सपेरों से बात करतीं प्रियंका - फोटो : Social Media
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार के लिए नाव का सहारा लिया। यह पहली बार था जब किसी नेता ने चुनाव प्रचार नाव से किया। प्रियंका देशभर में रैली कीं  और मोदी सरकार को घेरा।
विज्ञापन

16 of 16
gautam gambhir - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर चुनाव प्रचार के दौरान अपने एक दोस्त को गाड़ी के ऊपर चढ़ाकर प्रचार करते दिखे। उन पर आरोप लगा कि वो अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें