फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने मतदान नहीं करने के सवाल से काटी कन्नी, ऐसी थी प्रतिक्रिया

Wed, 01 May 2019 01:07 PM IST
अमित मंडल भाषा, मुंबई
विज्ञापन
PM Narendra Modi with Akshay Kumar (file) - फोटो : twitter@bjp4india
विज्ञापन

मुंबई में लोकसभा की छह सीटों के लिए हाल में हुए चुनाव में मतदान नहीं करने को लेकर आलोचना झेल रहे अभिनेता अक्षय कुमार इस संबंध में पूछे गए सवालों पर कन्नी काट गए। अभिनेता अक्षय कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने ‘‘गैर-राजनीतिक’’ साक्षात्कार को लेकर कुछ दिन पहले सुर्खियों में थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ‘केसरी’, ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी राष्ट्रवादी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने सोमवार को मतदान नहीं किया। मंगलवार को फिल्म ‘ब्लैंक’ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया के साथ बातचीत में अभिनेता ने फिल्म और नवोदित अभिनेताओं के प्रदर्शन की तारीफ की।

हालांकि, जब अभिनेता से मतदान नहीं करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया और वहां से ‘‘चलिए, चलिए’’ कहते हुए निकल गए। अक्षय का मतदान नहीं करने का मुद्दा ट्वीटर पर भी छाया रहा क्योंकि पिछले महीने ही मोदी ने एक ट्वीट में अभिनेता को टैग कर उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुये ‘केसरी’ के अभिनेता ने लिखा था कि एक वोट की ताकत बहुत है और हम सभी को इसकी महत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें