फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का घोषणा पत्र 25 अप्रैल को, ये मुद्दा हो सकता है सबसे ऊपर

Tue, 23 Apr 2019 10:21 PM IST
Abhishek Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी 25 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का मुद्दा सबसे ऊपर रह सकता है। हालांकि पार्टी के सभी उम्मीदवार अपने क्षेत्रों के लिए अलग विजन डॉक्यूमेंट एक मई के बाद जारी करेंगे। आप नेता गोपाल राय ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां आखिरी दिन तक अपने उम्मीदवारों का नाम तक तय नहीं कर पाईं। इससे यह साफ हो जाता है कि उनके अंदर अंतर्द्वंद हद से ज्यादा बढ़ गया था। 

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि आप के उम्मीदवार अपने दम पर सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहेगी। भाजपा को सातों सीटों पर सफलता मिली थी, लेकिन इसके बाद भी वह अपने लिए उम्मीदवार तक नहीं खोज पाई। उसे बाहर से उम्मीदवार लाने पड़े हैं। कांग्रेस भी इसी तर्ज पर सिर्फ वोट काटने के लिए विजेंदर सिंह जैसे बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया है। ऐसे में चुनावी युद्ध में वे दूसरे और तीसरे स्तर की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

कांग्रेस को एक बार फिर वोट कटुवा पार्टी बताते हुए आप नेता गोपाल राय ने कहा कि 25 अप्रैल को हम अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। एक मई के बाद हर लोकसभा के उम्मीदवार अपनी लोकसभा के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे जिसमें वे लिखित रूप से यह बताएंगे कि अगले पांच साल में वे अपनी लोकसभा के लिए क्या काम करेंगे। 
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि 10 अप्रैल से प्रचार के दूसरे चरण के अभियान में पार्टी ने 35 लाख लीगों से सम्पर्क स्थापित किया है। 25 अप्रैल के बाद हम प्रचार अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रचार को एक नए स्तर पर पहुंचाएंगे। इस चरण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सबसे ज्यादा सभाएं होंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें