फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 क्षेत्रीय दलों ने चुनाव आयोग को चंदे की रिपोर्ट नहीं दी, बीजद को मिले 13 करोड़

Tue, 21 May 2019 10:22 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Naveen Patnaik - फोटो : Social Media
विज्ञापन
एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने कहा है कि 17 क्षेत्रीय दलों ने 2017-18 की चंदे से जुड़ी अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग में जमा नहीं कराई है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 48 क्षेत्रीय दलों के विश्लेषण में सिर्फ 15 दलों ने ही तय समय पर अपनी चंदा रिपोर्ट चुनाव आयोग में जमा कराई है। 16 दलों ने रिपोर्ट जमा कराने में एक दिन से लेकर 31 दिन तक की देरी की।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 17 क्षेत्रीय दलों ने चुनाव आयोग को अपनी चंदा रिपोर्ट दी ही नहीं। इममें असम गण परिषद, मिजो नेशनल फ्रंट और इंडियन नेशनल लोकदल शामिल हैं। क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित की गई दान की कुल राशि 54.81 करोड़ रुपये है। 2,824 दानकर्ताओं ने यह राशि दी है।
 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन

नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल को छह दानकर्ताओं से सबसे ज्यादा 13.04 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके बाद नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नंबर आता है, जिसने घोषणा की है कि उसे 27 दानकर्ताओं से 11.19 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस को 8.35 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रीय दलों द्वारा हासिल किये गए चंदे का 59.44 प्रतिशत या 32.58 करोड़ रुपये का चंदा अकेले शीर्ष तीन क्षेत्रीय दलों को मिला है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को कुल राशि का पांच प्रतिशत या 41.6 लाख रुपये चंदा मिला है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें