फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम का शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला- उनका पूरा परिवार संघी, लखनऊ में काट रहे कांग्रेस का वोट 

Fri, 03 May 2019 12:57 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pramod Krishnam
विज्ञापन

लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर बड़ा हमला बोला है। पिछले महीने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर उन्होंने कहा कि शत्रु का पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा है। उनका कहना है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार संघी है। 

विज्ञापन


प्रमोद कृष्णम ने कहा-

शत्रुघ्न सिन्हा की हरकतों से लगता है कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन तो कर ली है, मगर अभी तक आरएसएस से इस्तीफा नहीं दिया है।


बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा यहां सपा-बसपा गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। पति शत्रु कांग्रेस में हैं, जबकि पत्नी पूनम सिन्हा यूपी में कांग्रेस के विरोध में लड़ रही सपा-बसपा गठबंधन में शामिल हैं। ऐसे में प्रमोद कृष्णम का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी यहां कांग्रेस का ही वोट काटने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अटल बिहारी वाजपेयी की सीट रही लखनऊ में 28 सालों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। मौजूदा सांसद गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां से एक बार फिर मैदान में हैं। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को 2.72 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। यहां सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस दोनों ही भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है, लेकिन दोनों के अलग-अलग उम्मीदवार होने के कारण भाजपा के खिलाफ वोट बंट सकता है। इसी संभावना को देखते हुए प्रमोद कृष्णम, पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर आक्रोशित हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें