फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा को लेकर महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के बीच छिड़ी ट्विटर पर जंग

Thu, 18 Apr 2019 06:35 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला-महबूबा मुफ्ती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ट्विटर पर कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच तीखी बहस हुई। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को अपने ट्विटर पर लिखा- कल्पना कीजिए अगर मैंने आतंक के आरोपी को उम्मीदवार बनाया होता तो चैनलों में हैशटैग 'महबूबाटेररिस्ट' ट्रेंड कर रहा होता। इन लोगों के अनुसार आतंक का कोई मजहब नहीं होता है अगर भगवा इसके दायरे में होते हैं, वरना इन्हें सभी मुसलमान आतंकवादी लगते हैं।

विज्ञापन

 
बता दें कि महबूबा ने 'ये लोग' शब्द का इस्तेमाल भाजपा के द्वारा प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद किया था। इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मैदान में कूद पड़े। उन्होंने ट्वीट किया, "ये लोग आपको सत्ता से हटाने से पहले आपके सहयोगी हुआ करते थे, ये लोग 2014 में सत्ता में आने के बाद से ऐसे ही थे लेकिन आपका ध्यान जून 2018 के बाद इनपर गया, आपके सत्ता में बने रहने के लालच का नतीजा है कि आप इनके गुनाहों देख नहीं पाईं।

इसके बाद महबूबा ने उमर को याद दिलाते हुए कहा कि आपकी पार्टी ने पहली बार भाजपा से राज्य में गठबंधन किया था। पहला गठबंधन होने के नाते आपने उनके सच्चे रंग नहीं पहचाने।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें