फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद Live: सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक 2019 को राज्यसभा से मिली मंजूरी

Thu, 25 Jul 2019 07:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:42 PM, 25-Jul-2019

लोकसभा में एक ओर तीन तलाक बिल को मंजूरी मिली तो उसके कुछ ही देर बाद राज्यसभा ने सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। बता दें कि सोमवार को लोकसभा ने आरटीआई अधिनियम में संशोधन को अनुमति दे दी थी। इससे केंद्र को कार्यालय, वेतन, भत्ते और अन्य नियम और शर्तों की अवधि निर्धारित करने की अनुमति मिलेगी।


 

06:50 PM, 25-Jul-2019

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में दिन भर हुई चर्चा के बाद हुए मतदान में इसे लोकसभा में मंजूरी मिल गई। अब यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 303 वोट, जबकि विरोध में 82 मत डाले गए। जदयू, टीएमसी और कांग्रेस के सांसदों ने बिल के विरोध में लोकसभा से वाकआउट किया। 

 

06:20 PM, 25-Jul-2019

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर पूरे दिन बहस चलने के बाद अब मतदान शुरू हो गया है। केंद्र सरकार बिल को पारित करने की कोशिश में है। पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया था और उनसे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा था। वहीं, कांग्रेस ने भी इससे पहले अपने राज्यसभा सांसदों को सदन में उपस्थित होने के लिए व्हिप जारी किया था।

 

विज्ञापन
06:06 PM, 25-Jul-2019

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने लोकसभा में तीन तलाक बिल का विरोध किया। टीएमसी सांसद बिल के खिलाफ विरोध जताते हुए लोकसभा से वॉक आउट कर गए। 

 

04:23 PM, 25-Jul-2019

तील तलाक पर बिल पर चर्चा के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक को अपराध बना दिया गया है। कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध से बाहर कर दिया है और तीन तलाक को अपराध बनाकर आप नया हिंदुस्तान बनाने जा रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि गलती से तीन तलाक कहने से शादी नहीं टूटती, इस बात को सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि इस कानून के जरिए सरकार मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म कर रही है। 

विज्ञापन
03:39 PM, 25-Jul-2019

सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने अपने सांसद आजम खान का बचाव किया। अखिलेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आजम चेयर (रमा देवी) के अपमान किया है। ये लोग (भाजपा सांसद) बहुत 'बदतमीज' हैं, उंगली उठाने वाले ये कौन होते हैं? अखिलेश की इस बात पर भी जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, आजम खान सदन छोड़ कर चले गए। 

 

03:31 PM, 25-Jul-2019

स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा, 'यह बात करने का कोई तरीका नहीं है।' इस पर आजम ने कहा कि आप बहुत सम्मानित हैं, आप मेरी बहन जैसी हैं। आजम ने कहा कि सदन में बैठी किसी भी महिला से मैंने अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।

03:28 PM, 25-Jul-2019

आजम खान के बयान पर हंगामालोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान सपा सांसद आजम खान के एक बयान पर जमकर हंगामा हुआ। आजम खान ने चेयर पर बैठी रमा देवी से कहा, 'आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं।' दरअसल, रमा देवी ने आजम से उनकी ओर देखकर बोलने को कहा था। इसपर आजम ने यह बात कह दी।

उनकी इस बात पर आपत्ति जताते हुए कहा रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस पर आजम खान ने कहा कि वह (रमा देवी) मेरी बहन जैसी हैं, माफी किस बात की मांगनी चाहिए? इस पर भाजपा सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद ओम बिड़ला कुर्सी पर बैठे और कड़े तेवर दिखाते हुए सांसदों से शांत रहने की अपील की।

 

03:00 PM, 25-Jul-2019

राज्यसभा में आज आरटीआई बिल पेश किया गया जिसे लेकर खासा विवाद हो चुका है। विरोध के बीच लोकसभा में इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। 
 

12:44 PM, 25-Jul-2019

रविशंकर प्रसाद: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और कानून लाने के बाद मुझे लगा था कि ये रुक जाएगा। जुलाई तक तीन तलाक के 574 मामले सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 345 तीन तलाक के मामले सामने आए हैं। अगर दुनिया के 20 से अधिक मुल्कों ने तीन तलाक को नियंत्रित किया। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे गलत बताया है। मामूली बातों पर तलाक दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी महिलाएं मुश्किलें झेल रही हैं। मैं उन्हें क्या जवाब देता। ये महिला की गरिमा और सम्मान का मामला है। तीन तलाक मामलों में महिलाओं को न्याय दिलाकर रहेंगे। 
(इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने अमर उजाला की खबर का भी जिक्र किया। ) 
 

12:37 PM, 25-Jul-2019

सपा सांसद एसटी हसन ने कहा- मैं तीन तलाक बिल के विरोध में हूं। सरकार को किसी धर्म के अंदरुनी मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। फैसला लड़की और उसके मां-बाप पर छोड़ दिया जाना चाहिए। आपराधिक क्लाज के तहत तीन साल की सजा का प्रावधान है, अगर पति जेल गया तो पत्नी को मुआवजा कौन देगा। एक मुस्लिम तीन साल के लिए जेल जाएगा और दूसरा एक साल के लिए, क्या ये न्याय है? 
 

11:51 AM, 25-Jul-2019

कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता है कि हम ओलंपिक में कितने पदक जीतेंगे

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 2020 में ओलंपिक में भारत कितने पदक जीत रहा है वाले सवाल पर लोकसभा में कहा कि हम ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं और हम अपनी टुकड़ी में अच्छी संख्या में एथलीट भेजने जा रहे हैं। कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता है कि हम कितने पदक जीतेंगे।

 



 

11:16 AM, 25-Jul-2019

कांग्रेस ने यूपीए के सहयोगी दलों से बातचीत की है और सभी दल लोकसभा में तीन तलाक बिल का विरोध करेंगे। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, तीन तलाक में आपराधिक प्रावधान का पुलिस दुरुपयोग कर सकती है। इसलिए हम इस प्रावधान का सख्ती से विरोध करेंगे। 
 

10:54 AM, 25-Jul-2019

संसद Live: सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक 2019 को राज्यसभा से मिली मंजूरी

तीन तलाक विधेयक पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। केंद्र सरकार बिल को पारित करने की आज पूरी कोशिश करेगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया है और उनसे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं, कांग्रेस ने भी आज अपने राज्यसभा सांसदों को सदन में उपस्थित होने के लिए व्हिप जारी किया है।




एनसीपी सांसद वंदना ने देशभर के स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश की विसंगतियों को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद सुरेश ने सोनभद्र (यूपी) में आदिवासियों और दलितों के खिलाफ अपराध में वृद्धि को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने केंद्रीय सरकार और सार्वजनिक संस्थानों में रोजगार से एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के युवाओं को वंचित करने के लिए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सरोज पांडे और अजय प्रताप सिंह ने देश में बढ़ती आबादी के कारण और और एक साथ चुनाव को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें