हंगामेदार शुरुआत हुई मॉनसून सत्र की
मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों से बातचीत की गुजारिश की थी। लेकिन अनुमान के मुताबिक राज्यसभा और लोकसभा दोनों की शुरुआत हंगामेदार ही रही। कार्यवाही शुरू होते ही सुमित्रा महाजन ने सांसदों को वाई-फाई शुरू होने की खुशखबरी दी लेकिन सदन में मौजूद सांसदों ने सदन में शोरगुल कर दिया। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग और आरेजडी और सीपीएम के सांसद देशभर मॉब लिंचिंग पर बहस को लेकर हंगामा करने लगे।
लोकसभा में एनडीए की स्थिति
भारतीय जनता पार्टी - 272 + 1 (लोकसभा अध्यक्ष),
शिवसेना -18,
एलजेपी-6,
अकाली दल-4,
आरएलएसपी-3,
जेडीयू-2,
अपना दल-2,
एनआर कांग्रेस-1,
पीएमके-1,
एनपीपी-1
लोकसभा में पार्टियों की स्थिति
भारतीय जनता पार्टी - 272 + 1 (लोकसभा अध्यक्ष),
कांग्रेस - 48,
एआइडीएमके - 37,
तृणमूल कांग्रेस - 34,
बीजेडी - 20,
शिवसेना - 18,
टीडीपी - 16,
टीआरएस - 11,
सीपीआई (एम) - 9,
वाईएसआर कांग्रेस - 9,
समाजवादी पार्टी - 7
वहीं 26 अन्य पार्टियों के 58 सांसद भी शामिल हैं।
जबकि 9 सीटें अभी भी खाली हैं। 2 मनोनीत सदस्य हैं।