फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार की इस सीट पर हुआ मतदान का बहिष्कार, जनता बोली- सड़क नहीं तो वोट नहीं

Thu, 11 Apr 2019 06:53 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कतारबद्ध मतदाता - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर चुनाव जारी है। इस बीच बिहार के गया लोकसभा क्षेत्र के टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना पंचायत की बेलदार बिगहा के बूथ संख्या 89 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया है। बूथ पर पहुंच कर एडीएम राजकुमार सिन्हा और बीडीओ छोटेलाल पासवान ने वोटरों को समझाने का बहुत प्रयास किया पर वोटर वोट डालने के लिए तैयार नहीं हुए।बेलदार बिगहा,सदावा और दजियाचक भुईटोली के वोटर अपने गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज हैं।

विज्ञापन


वहां के मतदान अधिकारी कृष्णा यादव के मुताबिक, बेलदार बिगहा के मतदान केंद्र पर कुल 949 वोटर हैं। दोपहर एक बजे तक बूथ पर एक भी मतदान नहीं हुआ था। एडीएम और बीडीओ के समझाने के बाद भी सड़क की समस्या को लेकर मतदाता वोट नहीं देने की बात पर अड़े रहे। गया सीट से बीजेपी नेता हरी मांझी 2009 और 2014 दो बार सांसद रहे हैं। लेकिन इस बार जदयू के बीजेपी शामिल होने से उन्हें सीट नहीं मिल पाई। 

गया लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर महागठबंधन की ओर से उतरे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी और एनडीए से जदयू के नेता विजय कुमार मांझी के बीच है। दूसरी ओर नवादा के रोह प्रखंड के बजवारा गांव के बूथ संख्या 29 पर भी वोटर वोट डालने नहीं पहुंचे। बजवारा और कर्मा गांव के मतदाता अपने गांव में पक्की सड़क नहीं बनने के कारण वोट का बहिष्कार किया है। नवादा से 2014 के लोकसभा के चुनाव मेें बीजेपी नेता गिरिराज सिंह जीते थे। इस बार वो बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। नवादा से लोजपा ने चंदन सिंह को उतारा है, जबकि राजद की ओर से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें