फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई पर खड़े हैं घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान, पार्किंग की हो रही दिक्कत

Fri, 03 Apr 2020 02:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईजीआई पर खड़े विभिन्न एयरलाइंस के विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में जारी लॉकडाउन की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न एयरलाइंस के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान खड़े हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय हवाई क्षेत्र में केवल कार्गो और विशेष उड़ानें को उड़ान भरने की इजाजत दी है। बाकी सभी की सेवाएं निरस्त हैं।

विज्ञापन


जिसकी वजह से 600 से ज्यादा वाणिज्यिक विमान हवाईअड्डे पर खड़े हैं। वैश्विक हवाईअड्डों के समूह ने गुरुवार को कहा कि विमानों की पार्किंग लिए 'पर्याप्त स्थान' ढूंढना एयरलाइंस के लिए मुख्य चुनौती बन गया है। लॉकडाउन की वजह से 14 अप्रैल तक के लिए सभी अतंरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ान पर रोक लगी हुई है।

विमानों को नॉन-ऑपरेशनल रनवे पर भी पार्क किया जा रहा है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) के अनुसार, एयरपोर्ट ऑपरेटरों के लिए मुख्य चुनौती इन विमानों के लिए पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध कराना है। एशिया एसीआई की प्रवक्ता सामंथा सोलोमन ने कहा, 'सबसे पहले विमानों को पार्क करने के लिए हवाईअड्डे रिमोट स्टैंड का उपयोग करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद मेंटेनेंस (रखरखाव) हैंगर और रिसॉर्ट टैक्सीवे की बारी आएगी।'
विज्ञापन


एसीआई 176 देशों में 1,953 हवाई अड्डों का संचालन करने वाले 641 सदस्यों को सेवा प्रदान करता है। एसीआई में एशिया-प्रशांत के 113 सदस्य हैं, जिसमें भारत सहित 49 देशों और क्षेत्रों में 602 हवाई अड्डे आते हैं। सामंथा ने कहा, 'टैक्सीवे पर विमान को पार्क करना तब तक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा नहीं करता है जबतक कि उसका आकार टैक्सीवे के आकार से बड़ा नहीं होता।'
 

भारत में लगभग 650 विमानों के साथ आठ प्रमुख एयरलाइनें हैं, जिसमें चौड़े जंबो 747-400एस, फ्यूल गेजलर बोइंग 777, ड्रीमलाइनर (बी787), छोटे आकार वाले ए320, क्षेत्रीय जेट विमान बी737 एटीआर और बॉम्बारडियर क्यू400 शामिल हैं। पिछले हफ्ते, एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर्स (एपीएओ) के एक अधिकारी ने कहा था कि अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए, दिल्ली हवाईअड्डे ने टैक्सीवे पर कुछ विमानों को खड़ा करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें