फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: केरल-तमिलनाडु में लॉकडाउन फिर बढ़ा, तेलंगाना में पुलिस को मिली पूरी छूट

Sun, 23 May 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • तेलंगाना के सीएम बोले लोगों के स्वास्थ्य की खातिर राजस्व का नुकसान
  • इसके बावजूद किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
lockdown - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना महामारी विकट होती जा रही है। कर्नाटक सरकार द्वारा छह जून तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद तमिलनाडु और केरल में भी 23 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को 30 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इसी तरह तेलंगाना सरकार ने पुलिस को आदेश दिया है कि वो सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराए तभी महामारी को भयावह होने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देख राज्य में 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

इसी के साथ एर्नाकुलम, त्रिसूर और तिरूवनंतपुरम को ट्रिपल लॉकडाउन से मुक्ति मिल गई है जबकि मल्लापुरम जिले में ट्रिपल लॉकडाउन 23 मई तक जारी रहेगा। ट्रिपल लॉकडाउन में चल रहे चार जिलों में से तीन में पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी से कम होने के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

वहीं दूसरी ओर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पुलिस को पूरी छूट देते हुए कहा है कि वो लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए। लोगों का जीवन बचाने के लिए सरकार ने राजस्व के हो रहे नुकसान की चिंता नहीं की है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी।
विज्ञापन


तमिलनाडु : ऑक्सीजन हटाने से मौत की जांच
कुड्डालोर के गर्वमेंट अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज राजा (49) की आठ मई को मौत हो गई थी। पत्नी कस्तूरी का आरोप है कि ऑक्सीजन निकालने के कारण पति की मौत हुई है।

घटना के बाद कलेक्टर बाला सुब्रमण्यम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि मरीज खाना खा रहा तब ऑक्सीजन निकली थी। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। राज्य सरकार ने घटना की दोबारा जांच का आदेश दिया है।

निगेटिव सैंपल को बताया पॉजिटिव
तमिलनाडु के मेडाल लैबोरेटरी ने पश्चिम बंगाल से आए कोरोना सैंपल को तमिलनाडु के कालाकुरिची जिले का बता पोर्टल पर अपलोड कर दिया। ये सभी सैंपल निगेटिव थे जिसे लैब ने पॉजिटिव बता दिया।

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने कहा है कि लैब की गलती से हजारों लोगों को मानसिक प्रताडऩा सहनी पड़ी। लैब ने आईसीएमआर नियमों का पालन नहीं किया। आरटी-पीसीआर जांच का उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है।

मध्य प्रदेश: भोपाल में एक जून तक कर्फ्यू
भोपाल में कोरोना कर्फ्यू एक जून की सुबह छह बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। शनिवार को कलेक्टर अवनीश लवानिया ने कहा कि इस दौरान बिना किसी कारण बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें खुलेंगी।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने के लिए लोगों को छूट रहेगी लेकिन पुलिस रोकती है तो टिकट दिखाना होगा। राज्य में 46 दिन बाद चार हजार से कम मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें