फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त तक लॉकडाउन, लेकिन बकरीद के दिन सब कुछ खुलेगा

Tue, 28 Jul 2020 05:52 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर नया फैसला किया है। सीएम ने कहा है कि राज्य में 31 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान हफ्ते में दो दिन सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि उन्होंने बकरीद के मद्देनजर लॉकडाउन नहीं लगाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक अगस्त को बकरीद के दिन राज्य में लॉकडाउन नहीं रहेगा। ममता ने कहा कि राज्य में दो, पांच, आठ, नौ, 16, 17, 23, 24 और 31 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि पिछले ही हफ्ते सोमवार को सीएम बनर्जी ने कुछ क्षेत्रों में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण होने का जिक्र करते हुए राज्यभर में सप्ताह में दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया था।

पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कहा गया था कि राज्य में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण सामने आया है। विशेषज्ञों, डॉक्टरों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और पुलिस से बातचीत करने के बाद हमने (संक्रमण की) इस श्रृंखला को तोड़ने के लिए पूरे राज्य में दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। इन दोनों दिन सारे कार्यालय और परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें