फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लॉकडाउन बढ़ाने का किया समर्थन , वित्तीय पैकेज की घोषणा नहीं होने पर सवाल उठाया

Tue, 14 Apr 2020 01:29 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का मंगलवार को समर्थन किया और साथ ही कोई नया वित्तीय पैकेज घोषित नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

 


पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'हम लॉकडाउन बढ़ाने की मजबूरी समझते हैं। हम इस निर्णय का समर्थन करते हैं।'  उन्होंने आरोप लगाया, 'गरीबों को 40 दिनों (21+19) के लिए अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। पैसा है, खाद्य सामग्री है, लेकिन सरकार इन्हें जारी नहीं कर रही।' 

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दावा किया, 'प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ भी विशेष नहीं था। वित्तीय पैकेज की घोषणा नहीं की गई, कोई विवरण नहीं दिया गया, कोई ठोस बात नहीं है। मध्य वर्ग, गरीब और कारोबारियों के लिए कुछ नहीं कहा गया।'  उन्होंने सवाल किया, 'लॉकडाउन अच्छा है, लेकिन जीविका का मुद्दा कहां है?' 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को बताया कि वह उनसे क्या उम्मीद करते हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि सरकार लोगों के लिए क्या कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि इस महामारी को परास्त करने के लिये यह जरूरी है।

Trending Videos
विज्ञापन

थरूर ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का प्रधानमंत्री का समर्थन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन किया है। साथ ही कहा कि लॉकडाउन के पहले चरण की उपलब्धियों को नकारा नाहीं जा सकता।

थरूर ने ट्वीट कर कहा, मैं लॉकडाउन के विस्तार के फैसले का समर्थन करता हूं, लेकिन प्रधानमंत्री को दो वक्त का भोजन जुटाने में असमर्थ लोगों के लिए भी राहत की घोषणा करनी चाहिए थी। मनरेगा, जनधन खाते, राज्यों का जीएसटी बकाया आदि के भुगतान का भी एलान करना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें