फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: दुष्कर्म केस में गुजरात पुलिस के बिगड़े बोल, आरटीओ से पूछा- क्या एसयूवी में होती है इतनी जगह?

Thu, 13 May 2021 09:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के वडोदरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो मानव सभ्यता पर सवाल खड़े करता है। यहां स्थानीय अपराध शाखा ने आरटीओ से सवाल किया कि क्या एसयूवी में इतनी जगह होती है कि किसी के साथ दुष्कर्म किया जा सके।
विज्ञापन
गुजरात में दुष्कर्म की घटना - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी महिला या लड़की के साथ दुष्कर्म अपने आप में जघन्य अपराध है लेकिन उस पर पुलिस की ओर से दागे गए सवाल और निंदनीय होते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात से आया है, जहां स्थानीय अपराध शाखा ने आरटीओ से एक अजीबो-गरीब सवाल पूछ डाला। 

विज्ञापन


स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी ने वडोदरा के सड़क परिवहन अधिकारी से पूछा कि क्या स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में इतनी जगह होती है कि उसमें किसी के साथ दुष्कर्म किया जा सके। अपराध शाखा की ओर से किया गया ये सवाल अपने आप में निंदनीय है।

इसके अलावा पुलिस ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की स्थिति के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। वडोदरा आरटीओ ने जानकारी दी कि इस तरह का ये पहला मामला है, जब दुष्कर्म में शामिल किसी वाहन की जांच करने का अनुरोध किया गया है। जिस गाड़ी को लेकर जांच पड़ताल चल रही है, वो भद्र पटेल की है और वो कृषि उपज मंडी निगम के पूर्व निदेशक हैं। उनका पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि सामान्य तौर पर आरटीओ किसी घटना के बाद गाड़ी के फिटनेस सर्टिफिकेट की जानकारी देती है, इस तरह की जानकारी लेने का मामला पहली बार सामने आया है कि गाड़ी में कितनी जगह थी। इस पर सवाल पर खुद आरटीओ ने नाराजगी जताई है। 

अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर वो यह पता लगाना चाहते थे कि क्या दुष्कर्म जैसी घटना गाड़ी की पिछली सीट पर हो सकती है। इसके अलावा वो ये भी पता लगाना चाहते थे कि अगर गाड़ी में दुष्कर्म की कोशिश की गई तो क्या पीड़िता ने वहां से भागने की कोशिश की। 

क्या है पूरा मामला?
ये घटना 26-27 अप्रैल के बीच हुई थी और इसके खिलाफ 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज की गई थी। वहीं दो मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि पटेल अभी न्यायिक हिरासत में है। शिकायत के मुताबिक पटेल और पीड़िता एक कॉमन मित्र के जरिए एक दूसरे को जानते थे। 26 अप्रैल की रात महिला एक पार्टी में गई थी लेकिन रात ज्यादा होने के बाद उसने अपने एक दोस्त को उसे पिक करने के लिए कहा। इसके बाद मित्र ने पटेल को भेज दिया। पटेल ने सुनसान जगह देखकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और धमकी दी कि वो किसी से शिकायत ना करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें