फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Local Body Polls: अजित पवार बोले- NCP की सीटों पर समीक्षा जारी, अगले कुछ दिनों में होगा गठबंधन पर फैसला

Sat, 08 Nov 2025 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

Local Body Polls: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि एनसीपी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सीटों की समीक्षा कर रही है और गठबंधन पर फैसला कुछ दिनों में होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्यभर में समीक्षा कर रही है और निर्णय स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सीटों की समीक्षा कर रही है और गठबंधन पर फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह स्थानीय स्थिति" को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने क्या कहा?
अजित पवार ने बताया कि एनसीपी सोमवार से ही राज्य के विभिन्न जिलों की समीक्षा कर रही है और शनिवार को पुणे जिले की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा, हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव महायुति गठबंधन (जिसमें भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल है) के साथ मिलकर लड़ा था। हमें उम्मीद है कि हम प्रमुख जगहों पर महायुति के रूप में ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, हम स्थानीय परिस्थितियों को भी ध्यान में रखेंगे। चुनाव अकेले लड़ना है या गठबंधन के साथ, इसका अंतिम फैसला कुछ दिनों में होगा। 

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बोले- जैन धर्म ने दुनिया को शांति, करुणा और सतत जीवन की राह दिखाई
विज्ञापन


दो दिसंबर को होगा मतदान
स्थानीय निकाय चुनावों के तहत 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में मतदान दो दिसंबर को होगा। इन चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी 29 नगर निगमों (जिनमें मुंबई की समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका भी शामिल है), 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। इन सभी चुनावों को 31 जनवरी, 2026 तक पूरा करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें