फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे आडवाणी, जोशी और कल्याण

Tue, 04 Aug 2020 03:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Lal krishna Advani, Murli Manohar joshi - फोटो : social media
विज्ञापन

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह जैसे बुजुर्ग नेता कोरोना महामारी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। हालांकि पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कुछ ही नामों की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भूमि पूजन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या और आसपास के इलाकों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की एक मंत्री की मौत हो चुकी है और तीन अन्य मंत्री संक्रमित हैं। ऐसे में कार्यक्रम में कम से कम लोग पहुंचने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री जा रहे हैं। उद्धव कभी भी वहां जा सकते हैं। उद्धव को आमंत्रण मिलने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी आमंत्रण का इंतजार नहीं कर रहा है। शिवसेना इस मसले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहती है।

साथ ही कहा कि मंदिर के कई पुजारी और सुरक्षा गार्डों को कोरोना संक्रमण के चलते क्वारंटीन किया गया है। ऐसे में वहां कम से कम लोगों को पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना ने एक करोड़ रुपये दान दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें