भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय नेता की देखभाल फेफड़ों से संबंधित विभाग में डॉक्टरों की टीम कर रही है। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से मुलाकात की। आडवाणी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कैसी है एलके आडवाणी की तबीयत?
मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, 98 वर्षीय आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पल्मोनरी (फेफड़ों से संबंधित) विभाग में भर्ती किया गया है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने बताया कि फिलहाल वह आईसीयू में हैं और न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के अनुसार, आडवाणी की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।
मई में भी बिगड़ी थी तबीयत
98 वर्षीय आडवाणी को इससे पहले इस साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
L.K. Advani has been admitted to Apollo Hospitals with a chest infection. He is currently in the ICU under the care of Dr Vinit Suri, Senior Consultant – Neurology. His condition is stable, and he remains under close medical observation: Indraprasthan Apollo Hospitals https://t.co/QTFbl0j8N9
भाजपा के इस दिग्गज नेता ने तीन बार (1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005) पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
पहले भी आईसीयू में भर्ती रहे हैं आडवाणी
दिसंबर 2024 में, पूर्व उप प्रधानमंत्री को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे। उस समय अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 17 दिसंबर 2024 को अस्पताल ने बताया था कि आडवाणी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा।