फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चिराग पासवान ने सुशांत राजपूत के मामले में उद्धव ठाकरे से सीबीआई जांच की मांग की

Wed, 29 Jul 2020 09:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह किया है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया जाए।

विज्ञापन


पासवान ने कहा कि उन्होंने सोमवार को ठाकरे से फोन पर बात की थी। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह सीबीआई जांच का आदेश दें। उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि मुंबई पुलिस पूरी गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है और अगर जरूरी लगा तो सीबीआई जांच का आदेश देंगे।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय सुशांत ने 14 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें