फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा की लड़ाई: चिराग का चाचा पारस पर तंज, बोले- पार्टी तोड़ने की क्या जरूरत थी, एक बार तो मुझसे बात कर लेते

Sat, 26 Jun 2021 06:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोजपा नेता चिराग पासवान ने अपने चाचा पर धोखा देने का आरोप लगाया। चिराग ने कहा कि पापा के रहते समय ही पार्टी तोड़ने की बात सामने आई थी, लेकिन उस वक्त चाचा ने चुप्पी साध ली और अब उन्होंने पार्टी तोड़कर विश्वासघात किया। 
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी सांसद और विधायक से नहीं चलती, बल्कि संविधान और संगठन से चलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी से पांच सांसद और विधायक गए हैं। बगावती चाचा पशुपति पारस पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर पार्टी तोड़ने की अभी क्या जरूरत थी। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि वह अब अकेले हैं, उन्हें परिवार के किसी भी सदस्य पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन


चिराग ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि पापा के रहते समय ही पार्टी तोड़ने की चर्चा हुई थी, उस वक्त चाचा पशुपति पारस पर साजिश रचने का आरोप लगा था। पापा ने जब उन्हें बुलाकर बात की तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद और निराधार है, लेकिन पापा के जाने के बाद चाचा ने साजिश रचने की शुरुआत कर दी और 9 महीने के भीतर ही पार्टी में फूट पड़ गई। उन्होंने कहा कि पार्टी सांसद और विधायक के साथ नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं से चलती है। आज 90 प्रतिशत कार्यकर्ता लोजपा के साथ हैं। 

चिराग ने गठबंधन में शामिल होने के दिए संकेत
राष्ट्रीय जनता दल के साथ जाने पर जब पूछा गया तो चिराग पासवान ने कहा कि लालू यादव और उनके पिता का संबंध काफी पुराना है। तेजस्वी यादव बिहार के उभरते नेता हैं, जनता का उन पर भरोसा है।  तेजस्वी यादव को मैं बचपन से जानता हूं। तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं। चिराग पासवान ने ये भी संकेत दिया है कि ज़रूरत पड़ी तो वह राजद के साथ गठबंधन में जाने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें