फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 87 छात्र बीमार

Sun, 19 Nov 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/ कोलकाता
विज्ञापन
symbolic picture
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के एक सरकारी स्कूल के मिड डे मील में मरी छिपकली  मिलने का मामला सामने आया है। इस दूषित खाने को खाने के कारण 87 छात्र बीमार हो गए हैं। बांकुड़ा जिले के मंदारमनी हाईस्कूल में मिड डे मील खाकर बीमार हुए छात्रों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पढ़ें:  मिडडे मील में प्रति माह 14 सौ क्विंटल आलू की खपत

घटना शुक्रवार दोपहर की है। फिलहाल तमाम छात्रों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सूत्रों ने बताया कि दोपहर के भोजन के समय एक छात्र की थाली में मरी हुई छिपकली मिली थी। इससे छात्रों में दहशत फैल गया।

पढ़ें: बच्चों के साथ बैठ गए यूपी के सीएम योगी, साथ में खाया मिडडे मील

 कई छात्रों ने वहीं उल्टियां शुरू कर दी। इसके बाद 87 छात्रों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। दो-तीन छात्रों के अलावा बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें