02:06 PM, 02-Feb-2019
पीएम मोदी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जब टीएमसी की सरकार बनी, उस समय चुनाव के दौरान टीएमसी के नेताओं ने मां, माटी और मानुष की बात कही थी। लेकिन आज हालात यहां पर ऐसे हो गए हैं कि ना मानव सुरक्षित है, मा मानुष सुरक्षित है और मा माटी सुरक्षित है।'