ठंड के दिनों में कार के हीटर का इस्तेमाल करना आम बात है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसके कारण कार का माइलेज घट सकता है। आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि कार में हीटर चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कभी ना करें ये गलतियां
Heater in Car during
कार को स्टार्ट करते ही हीटर ऑन ना करें। उस समय गाड़ी का इंजन ठंडा होता है। ऐसे में हीटर ऑन करेंगे तो फ्यूल की बर्बादी होगी। दरअसल गाड़ी स्टार्ट करने पर कार का इंजन जल्दी गर्म हो इसलिए ज्यादा फ्यूल खर्च होने लगता है। ऐसे में अगर हीटर भी ऑन कर देंगे तो इंजन गर्म होने में और ज्यादा समय लग जाएगा और इससे फ्यूल भी ज्यादा इस्तेमाल होगा।
इसलिए हमेशा इंजन को पहले नॉर्मल ऑपरेटिंग टेंपरेचर में आने दें, तभी हीटर को ऑन करें। दूसरी गलती जो आमतौर पर होती है वो यह है कि हीटर ऑन करने के साथ कुछ लोग AC का बटन भी ऑन छोड़ देते हैं। ऐसे में हीटर और AC दोनों चलने लगते हैं और ज्यादा फ्यूल इस्तेमाल होता है।