स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया। एफडी के टैक्स पर 40 हजार तक ब्याज नहीं लगेगा। 6.5 लाख तक की बचत पर टैक्स नहीं लगेगा।
देश के विकास में टैक्सपेयर का योगदान। टेक्सपेयर के पैसे से 50 करोड़ भारतीयों का भला हुआ। टैक्स रिफॉर्म का कुछ फायदा मिडिल क्लास को मिलेगा। 5 लाख तक की आय वालों को टैक्स में छूट। लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगे। पहले यह सीमा ढाई लाख रुपये थी।
कम महंगाई लेकिन तेज गति से विकास हो रहा है। अगले साल का खर्च 3.36 लाख करोड़ रुपये होगा।
घर खरीदने पर जीएसटी घटाने पर विचार हो रहा है। इसका फैसला जीएसटी काउंसिल करेगी। इनकम टैक्स पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार काले धन को खत्म करेगी। कालेधन के खिलाफ सरकार कड़े कानून लाई।
टैक्स कलेक्शन 12 लाख करोड़ रुपये हुआ। टैक्स रिटर्न भरने वाले बढ़कर 6.85 करोड़ हुए। टैक्स कलेक्शन का पैसा गरीबों के विकास में लगा। 99.94 प्रतिशत टैक्स बिना स्क्रूटिनी के पास हुआ। टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया गया। कर आधार 3.79 करोड़ से बढ़कर 6.85 करोड़ हो गया है।
फिल्म इंडस्ट्री को शूटिंग के लिए सिंगल विंडो एक्सेस मिलेगी। रोजाना 27 किलोमीटर हाईवे बन रहा है।
12 करोड़ छोटे किसानों को हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। भारत अब मानवरहित क्रॉसिंग मुक्त हो गया। वंदे मातरम सेमी हाई स्पीड ट्रेन भारत में बनी। अरुणाचल प्रदेश पहली बार रेल मैप पर आया। 1 लाख डिजिटल गांव बनाए गए। भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा यूजर।
एमएसएमई में 59 मिनट में एक करोड़ रुपये का लोन दिया गया। मैटरनिटी लीव 26 हफ्ते की गई। 40 साल से लटकी वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। हाई रिस्क वाले सैनिकों के भत्ते बढ़ाए गए। पहली बार रक्षा बजट 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। पिछली सरकारों ने केवल 500 करोड़ रुपये दिए। देश में 100 से ज्यादा हवाई अड्डे हैं। 5 साल में विमान यात्रियों की संख्या दोगुनी हुई।
उज्जवला योजना में 6 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नौकरी खोजने वाला आज नौकरी देने वाला बन गया है। मुद्रा योजना के तहत 15 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। स्टार्टअप के मामले में भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को ब्याज में 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 21 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों को 7 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई गई। मजदूरों को कम से कम 1 हजार रुपये और अधिकतम 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी। रोजगार के मौके बढ़े। 2 करोड़ ईपीएफओ अकाउंट खोले। 10 करोड़ मजदूरों के लिए पेंशन योजना। जिनका ईपीएफ कटता है उन्हें 6 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। 15 हजार से कम वेतन वालों को मिलेगी पेंशन योजना।
आपदा प्रभावित लोगों को ब्याज में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 7वें वेतन आयोग को लागू किया गया। ग्रैच्युटी भुगतान की सीमा अब 20 लाख हुई।
गायों के लिए राष्ट्रीय कामधेनु योजना शुरू करेगी सरकार। राष्ट्रीय गोकुल योजना के लिए 750 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। गौ माता के लिए सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।
फसलों का एमएसपी लागत डेढ़ गुना किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मंजूरी। 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे। किसानों के खाते में 3 किश्तों में पैसे जाएंगे। इसका फायदा 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। 1 दिसंबर 2018 से लागू होगी योजना। किसान निधि के लिए 75,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर 90,000 करोड़ खर्च हुए। 143 करोड़ एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए। आज प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत सस्ते दामों पर दवाईयां मिल जाती हैं। 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान योजना लाए। इससे गरीब परिवारों के 3,000 करोड़ रुपये बचे। 2021 तक सभी इच्छुक परिवारों को बिजली मिलेगी।
हमारी सरकार की उपलब्धि रही कि हमने सोच को बदलने के अथक प्रयास किए और देश के आत्म-विश्वास को बढ़ाया। सबको अनाज मिले यह सुनिश्चित किया। हमने राज्यों को 42 प्रतिशत शेयर दिया। हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।
देश के संसाधनों में पहला हक गरीबों का है। करीब 6 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। सस्ते अनाज के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च किए।
तीन लाख करोड़ रुपये की कर्ज वापसी हो चुकी है। बड़े कारोबारियों के ऊपर कर्ज वापसी का दबाव है। बैंकिंग सिस्टम में तेजी से सुधार हुआ है।
गोयल ने कहा कि मुद्रास्फीति एक छिपा हुआ और अनुचित कर है। 2009-14 के दौरान यह 10.1 प्रतिशत था। हमने महंगाई की कमर तोड़ दी है।
पीयूष गोयल ने कहा, मैं पूरे आत्मविश्वास से यह कह सकता हूं कि भारत ठोस रूप से पटरी पर लौट रहा है और विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर है।
बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी है।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू। संसद भवन में बजट पेश कर रहे हैं वित्तमंत्री पीयूष गोयल
कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा, 'सुबह से ही सरकारी सूत्र मीडिया हाउसिज को बजट के प्लाइंटर्स भेज रहे हैं। यदि वह प्वाइंटर वित्तमंत्री के भाषण में होते हैं तो यह लीक माना जाएगा। यह गोपनीयता के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा होगा।'
कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों के मोबाइल फोन को बाहर रखवा लिया गया है ताकि किसी भी तरह की कोई सूचना बाहर लीक न हो सके।
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वह बजट में लोकलुभावन योजनाओं को पेश करने की कोशिश करेंगे। अभी तक उन्होंने जो बजट पेश किया है उससे आम जनता को ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा है। आज केवल जुमले बाहर आएंगे। उनके पास केवल चार महीने हैं, वह योजनाओं तो कब लागू करेंगे।'
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और रवि शंकर प्रसाद संसद भवन पहुंच गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद पीयूष गोयल अंतरिम बजट पेश करेंगे।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा, 'पिछले पांच बजट किसानों को समर्पित थे। सरकार का छठा बजट भी किसानों के लिए होगा, यह उन्हें सशक्त करेगा।'
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन के अंदर कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है।
रेलवे के वित्त राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, 'जिस तरह से सरकार ने रेलवे में निवेश बढ़ाया है, जिसमें सीसीटीवी लगाने से लेकर वाईफाई तक शामिल है मेरा मानना है कि रेलवे में निश्चित रूप से और निवेश बढ़ेगा।'
ब्रीफकेस के साथ वित्त मंत्री पीयूष गोयल संसद पहुंचे। ग्यारह बजे पेश करेंगे साल 2019-2020 का बजट।
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की।
संसद पहुंचे वित्त मंत्री पीयूष गोयल। थोड़ी देर में होगी कैबिनेट की बैठक।
वित्त मंत्रालय से संसद भवन के लिए निकले पीयूष गोयल। थोड़ी देर में संसद भवन के अंदर मोदी कैबिनेट की बैठक होगी।
केंद्रीय संसदीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 'सबका साथ, सबका विकास हमारी सरकार का मंत्र है और यह 2019 के बजट में दिखाई देगा।'
संसद में बजट दस्तावेजों को पहुंचा दिया गया है। 2 घंटे बाद पेश होगा 2019 का अंतरिम बजट।
संसद में 2019-20 का बजट पेश करने से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक होगी।
वित्तमंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं। वह आज 2019-20 के लिए संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगे।
वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, 'मोदी सरकार एक मशहूर सरकार है। यह स्वाभाविक है कि हम हर चीज का ध्यान रखेंगे। हम लोगों के लिए हर वो चीज करेंगे जो संभव होगी। हमने हमेशा एक अच्छा बजट पेश किया है।'