संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी, जबकि राज्यसभा को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इससे पूर्व कांग्रेस की जेपीसी जांच की मांग पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि विपक्ष की मांग के अनुसार ही सरकार जवाब देगी। वहीं, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा कि हो सकता है कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोटबंदी के मुद्दे पर आज सदन में बोलें।
Lok Sabha adjourned till tomorrow after uproar over #demonetisation issue— ANI (@ANI_news) November 17, 2016
Rajya Sabha adjourned till 2 PM after uproar over #demonetisation issue— ANI (@ANI_news) November 17, 2016
- बुधवार को पहले दिन जहां लोकसभा में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दिया गया था, वहीं राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा हुई थी।
- कांग्रेस की तरफ जहां राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने पार्टी का पक्ष रखा, वहीं भाजपा की तरफ से पीयूष गोयल, मायावती, रामगोपाल मोहल, सीताराम येचुरी, शरद यादव सहित कई नेताओं ने अपना, पार्टी और जनता का पक्ष रखा।