सांड़ों पर काबू पाने के खेल जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु में आंदोलन और तेज हो गया है। चेन्नई के मरीना बीच पर लाखों लोग विरोध-प्रदर्शन को जुटे हैं। रजनीकांत, एआर रहमान, श्री श्री, जग्गी वासुदेव समेत कई शख्सियत इस आंदोलन को समर्थन दे चुकी है। राज्य में आज बंद का ऐलान किया गया है। जल्लीकट्टू पर पढ़िए हर ताजा अपडेट्स-
विज्ञापन
LIVE UPDATES:
मायानगरी मुंबई में भी जल्लीकट्टू को लेकर लोगों में खुमारी सिर चढ़कर है। यही वजह है कि लोग मानव श्रंखला बनाकर जल्लीकट्टू के समर्थन में विरोध प्रदर्श कर रहे हैं।