फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल: पंजाब में कांग्रेस और आप में करीबी लड़ाई

Thu, 09 Mar 2017 07:33 PM IST
amarujala.com, prensented by: विजय जैन
विज्ञापन
पंजाब एग्जिट पोल-2017
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले एग्जिट पोल के नतीजों में केजरीवाल का जादू चलता नजर आ रहा है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


सी वोटर ने 117 सीट वाली पंजाब विधानसभा में आप को 63 सीटों के साथ बहुमत मिलने का दावा किया है। कांग्रेस 45 सीट के साथ दूसरे नंबर पर, जबकि अकाली गठबंधन को महज 9 सीटें ही मिलती दिख रही हैं।

read also: पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में भाजपा और अकाली दाल गठबंधन को भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। 
पंजाब में कांग्रेस को 62 से 71 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को 42 से 51 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को पंजाब में मात्र 4 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट फीसदी की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 33.5% फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 36 फीसदी , अकाली दल+बीजेपी: 17 फीसदी और अन्य को 13.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

read also: 5 राज्यों में इन बड़े चेहरों के इर्द-गिर्द बिछी है चुनाव बिसात

चाणक्य के मुताबिक अकाली-भाजपा को मात्र 9 सीटें और कांग्रेस और आप को 54-54 सीटें मिलने का दावा कर रहा है।

इंडिया न्यूज और एमआरसी के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस और आप को 55-55 सीटें और अकाली-भाजपा गठबंधन को मात्र 7 सीटें मिलने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें