फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई दंगल: मुलायम के बाद अब अखिलेश खेमा पहुंचा EC के पास

Tue, 03 Jan 2017 09:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल पर मुलायम सिंह यादव के बाद मंगलवार को रामगोपाल यादव ने भी दावा ठोक दिया है। मंगलवार को मुख्य  चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सपा के 90 फीसदी विधायक, एमएलसी और सांसद अखिलेश केसाथ है।
विज्ञापन


अखिलेश के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ही असली पार्टी है। इसलिए साइकिल पर उनका हक बनता है। उन्होंने चुनाव आयोग के उनके पक्ष में फैसले आने की उम्मीद जताई। यादव ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि चुनाव आयोग हमारी बात मानेगा और हमारे पक्ष में फैसला लेगा। 

सुबह 11:30 बजे चुनाव आयोग के दफ्तर पर पहुंचे रामगोपाल के साथ नरेश अग्रवाल, रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव भी शामिल थे। चुनाव आयुक्त नसीम जैदी समेत तीनों चुनाव आयुक्त बैठक में शामिल थे। बैठक करीब आधा घंटे चली। सूत्रों के मुताबिक रामगोपाल ने चुनाव आयोग के समक्ष पूरा घटनाक्रम रखा।
विज्ञापन


मुलायम के दावे के उलट उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को सर्वसम्मति से राष्टï्रीय अध्यक्ष चुना गया है। ये सम्मेलन पार्टी के संविधान के मुताबिक बुलाया गया था। इसमें कुछ भी असंवैधानिक नहीं था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर अखिलेश का ही हक है। पार्टी के कार्यकत्र्ता उनके साथ है। पार्टी के 90 फीसदी से ज्यादा विधायक, विधानपरिषद के सदस्य और सांसद उनके साथ है। एक जनवरी को बुलाये गए अधिवेशन में यह बात सामने आ गई है। 

-दो चिठ्ठियों पर मुलायम सिंह के अलग-अलग साइन को लेकर विवाद गरमाया We have said to EC that 90 % of MLAs are supporting Akhilesh Yadav ji and hence party led by him must be considered as SP: Ram Gopal Yadav pic.twitter.com/g3RiHnvjLZ — ANI (@ANI_news) January 3, 2017
SP Chief Mulayam Singh Yadav left for Lucknow (UP). He accompanied by other party members met Election Commission officials yesterday. — ANI (@ANI_news) January 3, 2017
Dekh lijiye chithi jismein likha hai adhiveshan asamvaidanik hai usmein sign alag hain&Netaji ka nahi hai-Kiranmoy Nanda,Suspended SP leader pic.twitter.com/DzBEwQlxCi — ANI (@ANI_news) January 3, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें