लखनऊ में मारा गया आतंकी ISIS खोरासान मॉड्यूल का सदस्य था : आईजी एटीएस असीम अरुण
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने कहा- लखनऊ आतंकी ऑपरेशन खत्म हो गया, मकान की जांच में एटीएस को एक ही व्यक्ति की लाश मिली।
ठाकुरगंज ऑपरेशन: डीजीपी जावीद अहमद ने दोबारा एडीजी और अन्य वरिष्ठ एटीएस और एसटीएफ अधिकारियों की बैठक बुलाई।
Thakurganj operation: DGP Javeed Ahmed again calls meeting of ADG and other senior ATS and STF officials
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2017
एटीसी अधिकारियों ने इंडिगो पायलट को फ्लाइट में देरी की गलत घोषणा के आरोप में पकड़ा। 3 मार्च को की थी घोषणा, फ्लाइट 3 मिनट देरी से उड़ी थी।
दादर में बनेगा बाल ठाकरे का स्मारक
ॉमहाराष्ट्र विधानसभा ने दादर में बाल ठाकरे का स्मारक बनवाने वाले प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया
Maharashtra assembly unanimously passes a bill for Bal Thackeray Memorial in Dadar. pic.twitter.com/q2GxuFYHNl
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
महाराष्ट्र में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, मरम्मत का काम शुरू।
गृहमंत्री से मिला नेपाल के डेलिगेशन।
Delhi: A delegation of Nepal MPs met Home Minster Rajnath Singh. pic.twitter.com/xwd4CjSCYq
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
यूनेस्को के डेलिगेशन से मिले रज्यवर्धन राठौर
Delhi: MoS I&B, Rajyavardhan Rathore met a delegation of UNESCO, discussed issues of mutual interest. pic.twitter.com/CMQ74SsOfY
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
राहुल ने कहा, विदेश में हमारे लड़के मारे जाते हैं तो मोदी चुप क्यों हैं? क्योंकि मोदी छूठ की राजनीति करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, इस बार जो बच्चे डेंगू के कारण मरे, क्या कान्ग्रेस के समय वह मरते थे? नहीं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंका से हो रही बात। बताते चलें कि तमिलनाडु के मछुआरों को बीते दिनों श्रीलंका की नेवी ने बंद बना लिया। इसके बाद वहां के सीएम ने पीएम को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा।
डीएमके लीजर स्टालिन ने कहा, राजीव गांधी हत्या में शामिल सात दोषियों के 25 साल सजा काट लेने के बाद उन्हें छोड़ने के लिए केंद्र सरकार से निवेदन करता हूं।
कानपुर के जाजमऊ से गिरफ्तार संदिग्ध को छुड़ा ले गई भीड़
एनआईए ने जाकिर नाईक को नोटिस भेजा, 14 मार्च को हेडक्वार्टर में रहना होगा मौजूद
NIA issues notice to Zakir Naik, asking him to join investigation at NIA headquarters, New Delhi, on 14th March
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
लखनऊ में घुसे संदिग्ध आंतकी को एटीएस ने किया ढेर
भरूच: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा पर बने चार लेन के पुल को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से देश के विकास की शक्ति नई ऊंचाइयों को छुएगा।
The development journey of the nation is getting new strength through these projects: PM Narendra Modi in Bharuch,Gujarat pic.twitter.com/rhdxw9YKsO
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
मध्यप्रदेश के आईजी लॉ एंड ऑर्डर मकरंद देवासकर ने कहा कि भोपाल-उज्जैन पेसेंजर में धमाका आंतकवादी घटना थी, तीन गिरफ्तार
MP's IG Law & order Makrand Devaskar confirms Bhopal-Ujjain passenger train explosion that took place today was a terrorist attack. pic.twitter.com/zzX2uBoltm
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ( एचपीयू) में तनाव, SFI और ABVP के बीच पथराव, जान बचाकर भागे छात्र
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा, कानपुर ट्रेन हादसे से भी जुड़े हो सकते हैं संदिग्ध आतंकी के तार।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा, एक संदिग्ध कानपुर से भी गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा, संदिग्ध आतंकवादी शायद लखनऊ का रहने वाला है।
यासिन भटकल केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
Delhi court reserves order on Yasin Bhatkal’s plea seeking direction to superintendent of Tihar jail not to keep him in solitary confinement
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
लुधियाना में स्कोडा मालिक ने सर्विस नहीं मिलने पर किया अनोखा प्रदर्शन। कार को गधों से खिचवाया।
आतंकी का सरेंडर से इनकार, एटीएस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
पाकिस्तान के आतंकवादी कैंप में चीन के 320 लोग हैं: डॉ. मा सिआंगु (कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के फंक्शनरी)
मोदी के रोड शो में शामिल होने पर बीएचयू के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वह कुलपित नहीं होते तो लोग उन्हें टार्गेट नहीं करते। मैं इस बारे में लीगल स्टेप के बारे में सोच रहा हूं।
लखनऊ के ठाकुरगंज में घुसे संदिग्ध आतंकवादी के पास कई अत्याधुनिक हथियार । संदिग्ध आतंकवादी का नाम सैफुल्लाह।
लखनऊ के ठाकुरगंज में एक घर में घुसा है संदिग्ध आतंकवादी। एटीएस पर की फायरिंग
मुंबई में जूतों की सोल पर सोने की पट्टियां लगाए यात्री गिरफ्तार। हर सोल में छह गोल्ड की पट्टी चिपकाए हुए थे।
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में भारी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद
लखनऊ के एक घर में घुसा आतंकी, एटीएस का ऑपरेशन जारी
विराट कोहली ने कहा, यह एक भावुक मैच था। यह हमारे लिए सबसे बेहतरीन जीत है।
फ्रांस के स्की रिजॉर्ट में हिमस्खलन, कई लोगों के बर्फ में दबे होने की आशंका
Several people buried under snow after avalanche in French ski resort Tignes: Reuters pic.twitter.com/nvGgcRUG2p
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
48.63 अंको की गिरावट के साथ 28,999 पर बंद हुआ सेंसेक्स। 16.55 अंको की गिरावट के साथ निफ्टी बंद हुआ।
तमिलनाडु के सीएम ने कहा, मछुआरों की मौत पर भारत में श्रीलंकाई कमिश्नर तत्काल तलब किया जाए।
सीबीआई ने RBI के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम, एजीएम सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया।
CBI registers case against DGM,AGM of Union Bank of India&3 proprietor/Directors of Pvt firms&others for alleged violation of RBI guidelines pic.twitter.com/PLGvchnxUv
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने इंजीनियर नियुक्ति केस में जमानती वारंट में आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश होने को कहा।
जेएनयू के प्रोफेसर साई बाबा सहित 5 लोगों को नक्सलियों को मदद पहुंचाने के केस में आजीवन कारावास की सजा
Life imprisonment for 5 accused, including DU professor GN Saibaba. Vijay Tirke given 10 yrs imprisonment. pic.twitter.com/mD6zUSv25G
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
अखिलेश ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारी ने रोड शो में बिजली बंद करा दी। प्रधानमंत्री को मुद्दा मिल गया कि बिजली नहीं है।
ईडी ने जाकिर नाईक की बहन से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की पूछताछ
ईडी के अधिकारियों ने जाकिर नाईक की बहन नैला नुरानी से नाईक के मनी लॉन्ड्रिंग में कनेक्शन को लेकर पूछताछ की।
ED officials question Nailah Noorani, sister of Zakir Naik in connection with money laundering case against Naik. pic.twitter.com/iDh6CGbDRf
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
अखिलेश ने वाराणसी में राहुल गांधी के साथ हुए संयुक्त रोड शो को सफल बनाने के लिए वाराणसी के लोगों का धन्यवाद दिया।
I would like to thank the people of Varanasi for making our roadshow successful and historic: CM UP Akhilesh Yadav pic.twitter.com/C5bvPGU4Vc
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2017
भारत बंगलूरू टेस्ट 75 रन से जीता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट मैच में भारत 75 रन से जीता
भारतीय मछुआरे की मौत का मामला गर्माने के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने इस मामले में गहन जांच और उचित कार्रवाई का आश्ववासन दिया है।
दक्षिण कोरिया में अमेरिकी मिसाइल के तैनाती से भड़का चीन, कहा- गंभीर परिणाम भुगतेंगे दोनों देश
BREAKING: China says will take measures against US missile system deployed in S. Korea, says US and Seoul will bear consequences.
— The Associated Press (@AP) March 7, 2017
सुरत एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
मशहूर बंगाली लोक संगीत गायिका कलिकाप्रसाद भट्टाचार्य का सड़क दुर्घटना में निधन
Popular Bengali folk music singer Kalikaprasad Bhattacharya dies in a road accident at Palsit in West Bengal's Burdwan district.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2017
दिल्ली हाईकोर्ट ने रामजस मामले में पुलिस पर कार्यवाही करने से किया इंकार। दिल्ली पुलिस इस मामले में पहले ही चार पुलिस वालों को निलंबित कर चुकी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीएन साईबाबा और 5 अन्य को महाराष्ट्र की गढचिरौली कोर्ट ने UAPA एक्ट के तहत दोषी करार दिया है।
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाका कैसे हुआ, हम इसकी जांच कर रहे हैं। आरपीएफ और फारेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया है: अनिल सक्सेना, पीआरओ, भारतीय रेलवे
भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया है: अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'पीएम रेडियो और टीवी पर मन की बात करते हैं पर वराणसी की जनता को पीएम के मन की बात बिल्कुल समझ नहीं आई।'
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में घायल यात्रियों को मध्य प्रदेश सरकार ने 25,000 रुपए मुआवजे देने की घोषणा की। साथ ही गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50,000 मुआवजा दिया जाएगा।
एक मुख्य सचिव का तबादला होता है और लोग कहते हैं कि इसके पीछे मैं थी। यह सरासर गलत है। काश मैं इतना पॉवरफुल होती: साधना यादव
अब हम पीछे नहीं हटेंगे, मेरा बहुत अपमान हुआ है: साधना यादव
मुझे नहीं पता कि अखिलेश को किस ने गुमराह किया, वो मेरा और नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं: साधना यादव
शिवपाल यादव के बारे में बोलते हुए साधना ने कहा, 'उन्हें इस तरह अपमानित नहीं करना चाहिए था। उनकी कोई गलती नहीं थी। उन्होंने नेताजी और पार्टी के लिए काफी कुछ किया है।'
चाहे कितनी भी बड़ी बात क्यों न हो जाए, किसी को नेता जी का अपमान करने का हक नहीं है। वो नेता जी ही हैं जिन्होंने पार्टी बनाई और उसे इस मुकाम तक ले कर आए: साधना यादव
मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी जीते और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने: साधना यादव
राजनीति में आने के सवाल पर साधना यादव ने कहा- नेता जी ने मुझे राजनीति में नहीं आने दिया, पर हां बैकग्राउंड में मैं काम करती रही हूं।
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव ने कहा कि मैं राजनीति में नहीं आना चाहती हूं लेकिन मैं अपने बेटे प्रतीक को राजनीति में देखना चाहती हूं।
But now I don't want to enter politics, but yes I would like my son Prateek to enter politics:Sadhna Yadav pic.twitter.com/LtBX3l8LBO
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2017
पार्टियों का नेतृत्व, पार्टी के स्थापना करने वाले नेता के परिवार या उस पार्टी के बड़े नेता के परिवार के लिए आरक्षित हो गया है, इसी वजह से वैकल्पिक राजनीति के मंच पनप रहे हैं: कीर्ति चिदंबरम
सांगली भ्रूण मामले में आरोपी डॉक्टर कोे पुलिस ने बीती रात कर्नाटक से गिरफ्तार किया
Doctor who conducted foeticides at his hospital in #Sangli distt in Maharashtra arrested from Karnataka late last night: Police.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2017
9 लोगों से ज्यादा भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन धमाके में घायल हुए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है: भूपेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश गृह मंत्री
श्रीनगर: राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन में कांट्रैक्ट पर काम कर कर्मचारी स्थायी होने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल के 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए सैनिक। यहग अभ्यास 20 मार्च तक चलेगा।
इस्लामिक स्टेट के लड़ाको को खदेड़ मोसुल के सरकारी भवन पर इराकी सेना ने किया कब्जा।
अपनी किताब 'डीकोडिंग ए डिकेड' के लांच के मौके पर एक सवाल के जवाब में मैंने कहा था कि, डॉ. मनमोहन सिंह कमजोर प्रधानमंत्री नहीं थे और मौजूदा प्रधानमंत्री बुरा व्यवहार करने वाले हैं: मनीष तिवारी, कांग्रेस नेता
पनामा पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की।
Panama papers leak case: Supreme Court fixed the next date of hearing as April 18
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
मध्यप्रदेश: शुजालपुर में उज्जैन-भोपाल पैसेंजर ट्रेन में धमाके के बाद रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 7 डॉक्टरों की टीम रवाना
महाराष्ट्र के सांगली में महिला भ्रूण रैकेट सामने आने के बाद स्वास्थय मंत्री दीपक सावंत ने कहा- इस मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 2 बजे लखनऊ में मीडिया को संबोधित करेंगे।
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में घायल यात्रियों को कालापीपा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त मेडिकल टीम भी भेजी गई है: आईए सिद्दकी, जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल डिवीजन
Injured passengers admitted to Kalapipal Govt hospital, medical team sent. Reason of explosion unknown: IA Siddiqui (PRO, Bhopal Div) pic.twitter.com/FfzEBJoBi1
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
पनामा पेपर लीक मामला: चार हफ्ते में बंद लिफाफे में सभी एजेंसियों की रिपोर्ट पेश करे केंद्र सरकार- सुप्रीम कोर्ट
योगदा संत्सग मठ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट, कहा- योगी परमहंस योगनंदा ने अपने संदेश को फैलाने के लिए भारत का तट छोड़ दिया था लेकिन वे हमेशा भारत से जुड़े हुए थे।
श्रीलंकाई नौसेना के हाथों भारतीय मछुआरे की मौत पर भारत सरकार काफी चिंतित हैं। भारतीय राजदूत ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया है: सूत्र
INDvsAUS LIVE: 274 पर आल आउट हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के सामने 188 रनों की चुनौती
मध्य प्रदेश: भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट, 6 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर
Shajapur (Madhya Pradesh): Explosion in 59320 Bhopal-Ujjain passenger train. More than 6 passengers injured pic.twitter.com/YCH0k8vn4g
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
तमिलनाडु सरकार ने श्रीलंकाई सेना के हाथों मारे गए मछुआरे के परिवार को 5लाख मुआवजा देने का किया ऐलान
TN Govt announces Rs 5 lakhs for the dead and 1 lakh for the fisherman injured in shooting by Srilankan Navy
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
मलेशियाई प्रधानमंत्री का आरोप, हमारे नागरिकों को बंधक बना रहा है उत्तर कोरिया
31 मार्च, 2017 से पहले संसद पास करेगी इस वर्ष फाइनेंस बिल: अरुण जेटली
यूपी के बलरामपुर में एक लड़की को दबंगो ने जिंदा जलाया, मौत, पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार: एनडीटीवी
अमेरिका: कैलीफोर्निया के सड़कों पर उतरी बिना ड्राइवर के चलने वाली दुनिया की पहली बस
मुंबई : महिला कांग्रेस विधायक,वर्षा गायकवाड़ के फोन पर भेजे अश्लील मैसेज, दर्ज कराई FIR
श्रीलंकाई नौसेना के हाथों द्वारा भारतीय मछुआरे की मौत के बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम में विरोध प्रदर्शन करते लोग
मध्य प्रदेश के दामोह में जिला पंचायत अधिकारी पर एक महिला से सेक्सुअल फेवर मागंने के मामले में केस दर्ज, आरोपी फरार
Damoh (MP): Case filed against Zila Panchayat officer for allegedly seeking sexual favours from head of a Self Help Group.Accused absconding
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
भारतीय मछुआरे की मौत के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, इस मुद्दे पर हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते :डीमके नेता स्टालिन, श्रीलंक नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या के मुद्दे पर
पाकिस्तान की धरती को आतंकवादियों के इस्तेमाल से रोकना पाकिस्तान की जिम्मेदारी :पाकिस्तान के पूर्व NSA, एमए दुर्रानी
यूपी मिशन के बाद अब पीएम मोदी का मिशन गुजरात शुरू, आज से दो दिवसीय दौरे पर पीएम
मामूली अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2 अंक तो निफ्टी में आई 7 अंकों की गिरावट
INDvsAUS LIVE: चौथे दिन का खेल शुरू, पुजारा और रहाणे पर टिकी उम्मीदें
कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा में आज किसानों के लोन माफ करने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी
अपडेट: केरल के एक अनाथालय में 7 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला आया सामने, 6 गिरफ्तार
उत्तर कोरिया के बाद मलेशिया ने भी उ. कोरियाई नागरिकों के देश छोड़ने पर लगाई रोक
BREAKING: Malaysia's deputy prime minister says North Koreans are barred from leaving country, after Pyongyang blocked Malaysians.
— The Associated Press (@AP) March 7, 2017
केरल के एक अनाथालय में छह मासूमों का यौन शोषण, जांच में जुटी पुलिस
Kerala: Six minors from an orphanage in Wayanad allegedly molested. Police have detained five people and registered case
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
भारतीय सेना के बहादुर जवान चेतन चीता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
Chetan Cheeta (injured, Bandipora encounter)remains critical but stable;No fever present, broad spectrum antibiotics given:Medical Bulletin. pic.twitter.com/KA7jJasZY0
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नम के मलेशिया एयरपोर्ट पर हुए मर्डर के बाद उत्तर कोरिया ने अपने देश में रह रहे मलेशियाई नगारिकों के देश छोड़ने पर लगाई रोक।
BREAKING: Pyongyang says it will ban Malaysians from leaving North Korea amid diplomatic dispute over killing of Kim Jong Nam.
— The Associated Press (@AP) March 7, 2017
उत्तर कोरिया ने मलेशियाई नागरिकों के देश छोड़ने पर लगाई रोक
#BREAKING Pyongyang bans Malaysians from leaving North Korea: KCNA
— AFP news agency (@AFP) March 7, 2017
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिकी सेना ने दक्षिण कोरिया में एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल तैनात करना शुरू कर दिया है।
#BREAKING US deploys anti-ballistic missile defense system to S. Korea: US military
— AFP news agency (@AFP) March 7, 2017
गायत्री प्रजापति केस में यूपी एसटीएफ ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार: एडीजी दलजीत चौधरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगदां योगदां सत्संग मठ के 100 वर्ष पूरे होने के उपल्क्ष्य में आज डाक टिकट जारी करेंगे।
भारतीय मछुआरे रामेश्वरम को श्रीलंका की नौ सेना ने गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। रामेश्वरम तमिलनाडु के रहने वाले थे।
Indian fisherman from Rameswaram, Tamil Nadu shot dead by Sri Lankan navy
— ANI (@ANI_news) March 6, 2017
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने से रोकने संबधी नए कानून पर हस्ताक्षर कर दिया है। इराक को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।
मेदांता की एयर एंबुलेंस की बैंकाक के पास क्रैश लैंडिंग, पायलट की मौत: सुषमा स्वराज