फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News: गोवा एयरपोर्ट से कस्टम ने 73 लाख का सोना किया जब्त

Thu, 23 Mar 2017 11:29 PM IST
amarujala.com- Written by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 23-Mar-2017

गोवा एयरपोर्ट से कस्टम ने 73 लाख का सोना किया जब्त 
Goa Customs seized 2800 grams of gold worth Rs 73 lakhs from a passenger at Goa International Airport, Dabolim. pic.twitter.com/rlVXNm1fET— ANI (@ANI_news) March 23, 2017

11:09 PM, 23-Mar-2017

पंजाब के अटार्नी जनरल के सिद्धू मामले में राय देने के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब नवजोत सिंह सिद्धू का टीवी शो में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए उनके विभाग में बदलाव नहीं किया जाएगा।

11:01 PM, 23-Mar-2017

पंजाब के अटॉर्नी जनरल अतुल नंदा ने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए नवजोत सिंह सिद्धू का टीवी शो में काम करने से 'हितों के टकराव' का मामला नहीं बनता है

 

विज्ञापन
09:51 PM, 23-Mar-2017

दिल्ली: तुगलकाबाद गांव में कंटेनर डिपो के पास नाले में पड़ा नजर आया तोप के गोले का खोल, संबंधित एजेंसियों को किया गया सूचित। Delhi: A cannonball shell spotted lying in a drain near Container Depot, Tughlakabad village; concerned agencies informed. pic.twitter.com/L9802xGjRj — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

09:32 PM, 23-Mar-2017

शिवसेना सांसद के मामले पर नागरिक उड्डियन मंत्री अशोक गजापति राजू ने कहा- आज सुबह अनियंत्रित व्यवहार की घटना पर एयर इंडिया से रिपोर्ट मिली है। हमला करने और उड़ान में देरी के कारण एफआईआर दर्ज कराई गई है।
 

विज्ञापन
09:27 PM, 23-Mar-2017

पाकिस्तान के स्वात और आसपास के इलाकों में 4.2 तीव्रता का भूकंप। Earthquake measuring 4.2 on Richter Scale hits Swat and surrounding areas of Pakistan: Pak media — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

09:18 PM, 23-Mar-2017

ब्रिटेन की संसद के बाहर हमला करने वाले हमलावर की पहचान 52 वर्षीय खालिद मसूद के रूप में हुई है।

09:05 PM, 23-Mar-2017

IndvAus: चौथे टेस्ट मैच से पहले चोटिल विराट की जगह बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कवर बैट्समैन के तौर पर धर्मशाला बुलाया। Shreyas Iyer called up in Indian team as cover for injured captain @imVkohli ahead of fourth Test. #IndvAus — Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2017

08:32 PM, 23-Mar-2017

पुणे आईपीएल टीम में घायल मिशेल मार्श की जगह आए इमरान ताहिर।

08:26 PM, 23-Mar-2017

एमएआरडी (महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स) की जारी रहेगी हड़ताल, नहीं मिली बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी। MARD (Maha Assoc of Resident Doctors) to continue with their strike as they haven't received a certified copy of Bombay HC order. — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

08:21 PM, 23-Mar-2017

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ शर्मिंदा, संयुक्त राष्ट्र में पश्चिमी शक्तिशाली देशों ने पाक की ओर से किए जा रहे खलल को रोक बलूच प्रतिनिधि को CPEC पर बोलने की दी इजाजत।

07:58 PM, 23-Mar-2017

प्रधानमंत्री मोदी ने पाक पीएम नवाज शरीफ को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर पत्र लिख दी शुभकामनाएं। PM Modi sends greetings to Pakistan PM Nawaz Sharif on Pakistan's National Day via a letter pic.twitter.com/sKjI838Wom — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

07:52 PM, 23-Mar-2017

दिल्ली में पाक उच्चायोग में पाकिस्तान डे समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर। Union Minister MJ Akbar attends Pakistan Day function at Pakistan High Commission in Delhi (file pic) pic.twitter.com/zOKWQKv6h4 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

07:47 PM, 23-Mar-2017

बेल्जियम: एंटवर्प में कार से मिले राइफल और धारदार हथियार।

07:45 PM, 23-Mar-2017

एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने कहा- कैबिन क्रू यात्री दुर्व्यवहार मामले के बारे में मुझे और मेरे कार्यालय को सीधे बताएं।
 

07:23 PM, 23-Mar-2017

कोयम्बटूर: एक 10 वर्षीय हाथी सूखे कुएं में गिर गया था, उसे वन अधिकारियों ने बचाया। Coimbatore: A 10-year-old male elephant which fell into a dry well was rescued by forest officials. pic.twitter.com/KDGeecasmJ — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

07:14 PM, 23-Mar-2017

एंटवर्प बेल्जियम पुलिस ने कहा है कि एक कार तेज स्पीड में शॉपिंग स्ट्रीट में घुसने की कोशिश कर रही थी, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। Antwerp Belgium police says a car tried to enter a shopping street at high speed; one person detained: Reuters — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

07:01 PM, 23-Mar-2017

मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत ने नाइजीरियाई नागरिक माइकल ओटी निकोलस को दोषी ठहराते हुए दी 4 साल जेल की सजा और लगाया 50,000 रुपये जुर्माना। माइकल को 2014 में 25 ग्राम कोकीन और 1.5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। Michael was arrested in 2014 with 25 grams Cocaine and 1.5 lakh rupees. — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

06:55 PM, 23-Mar-2017

उत्तर प्रदेश: मंत्री मोहसिन रजा ने अपने कार्यालय में मुलायम सिंह यादव और आजम खान की तस्वीर देखने के बाद अधिकारियों से मांगा जवाब। #WATCH: UP Minister Mohsin Raza questions officials after seeing photograph of Mulayam Singh Yadav & Azam Khan in his office. pic.twitter.com/3TGC5KjM60 — ANI UP (@ANINewsUP) March 23, 2017

06:51 PM, 23-Mar-2017

हमारे विमानन नेटवर्क पर अनियंत्रित व्यवहार और हिंसा अफसोसनाक है। हर ऐसी घटना की जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी: जयंत सिन्हा

06:51 PM, 23-Mar-2017

शिवसेना के सांसद गायकवाड़ को किया गया ब्लैकलिस्ट: हरिंदर सिंह, दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधक

06:41 PM, 23-Mar-2017

 हुबली के सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी को लेकर अधीक्षक डॉ शिवप्पा ने कहा-  स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है, ऐसा सिर्फ अस्पताल के कर्मचारियों के सही से प्रबंधन न करने की वजह से हुआ।

06:38 PM, 23-Mar-2017

कर्नाटक: हुबली के सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी की वजह से चार गर्भवती महिला एक ही स्ट्रेचर पर। Karnataka: Four pregnant women carried on a single stretcher in a state government hospital in Hubli. pic.twitter.com/9glcDgVabq — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

06:34 PM, 23-Mar-2017

शिवसेना सांसद के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं, पहली पीड़ित कर्मचारी सुकुमार ने और दूसरी एयर इंडिया ने दर्ज कराई: दिल्ली हवाई अड्डे के प्रबंधक 2 FIRs have been lodged against him, one by the victim SuKumar and one by Air India:Harinder,Delhi Airport Manager on Shiv Sena MP R Gaikwad pic.twitter.com/AxMkBJGIwA — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

06:20 PM, 23-Mar-2017

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के प्रवक्ता ने कहा- लंदन हमले की वजह से ब्रेग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत में नहीं होगी देरी।

06:08 PM, 23-Mar-2017

लोकसभा भी कल तक के लिए स्थगित। Lok Sabha has also been adjourned till tomorrow — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

06:07 PM, 23-Mar-2017

शिवसेना सांसद आर गायकवाड़ ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू को एयर इंडिया में होने वाली परेशानियों के बारे में पत्र लिखा। Shiv Sena MP R Gaikwad writes to LS speaker Sumitra Mahajan & Civil Aviation Min Ashok G Raju listing out problems plaguing Air India. pic.twitter.com/AjOtsdcB8l — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

06:02 PM, 23-Mar-2017

राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित।

05:56 PM, 23-Mar-2017

इस्लामिक स्टेट ने अपनी समाचार एजेंसी आमाक के जरिए बताया कि लंदन में हमला करने वाला आईएस का सैनिक था।

05:49 PM, 23-Mar-2017

हमने आज मीडिया रिपोर्टों में भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर के संबंध में पाकिस्तान उच्चायुक्त के बयान को देखा। बयान राजनयिक नजरिए से ठीक नहीं नहीं हैं और यह हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के समान है: विदेश मंत्रालय

05:35 PM, 23-Mar-2017

ड्यूटी के वक्त जिन डॉक्टरों पर हमला किया गया उन्हें सरकार द्वारा चिकित्सकीय सहायता दी जाएगी: फडनवीस, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री 

05:29 PM, 23-Mar-2017

एयर इंडिया शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ उड़ान में देरी करने के लिए दर्ज करवाएगा एक और एफआईआर, सांसद की वजह से उड़ान में 40 मिनट की देर हुई।

05:25 PM, 23-Mar-2017

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कल हुए हमले पर कहा- हमलावर का जन्म ब्रिटेन में हुआ था और कुछ साल पहले भी उग्रवादी मामलों को लेकर उससे पूछताछ हुई थी।

05:11 PM, 23-Mar-2017

उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने लखनऊ में राम मनोहर लोहिया की 107 वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि। Uttar Pradesh: Mulayam Singh Yadav and Akhilesh Yadav pay tribute to Ram Manohar Lohia on his 107th birth anniversary in Lucknow. pic.twitter.com/ShLb9rbUOp — ANI UP (@ANINewsUP) March 23, 2017

05:09 PM, 23-Mar-2017

मुंबई: मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफे की धमकी।

05:06 PM, 23-Mar-2017

एयर इंडिया के डीजीएम ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच रिपोर्ट जमा की: एयर इंडिया प्रवक्ता

05:02 PM, 23-Mar-2017

यूक्रेन की राजधानी कीव में पूर्व रशियन सांसद डेनिस वोरोनेंकोव की गोली मारकर हत्या। Former Russian lawmaker Denis Voronenkov shot dead in Kiev, Ukraine. — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

04:56 PM, 23-Mar-2017

2007 मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस: हैदराबाद कोर्ट ने आरोपी असीमानंद को दी जमानत। 2007 Mecca Masjid blast: Hyderabad court grants bail to accused Aseemanand   (file pic) pic.twitter.com/lmWoQg6lQt — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

 

04:51 PM, 23-Mar-2017

एयर इंडिया ने सांसद गाकवाड़ के खिलाफ दर्ज कराई एफआईर  

04:45 PM, 23-Mar-2017

सिद्धू के कपिल शर्मा के शो में जाने को लेकर भाजपा सांसद किरन खेर ने कहा- उन्हें बार-बार मेरा उदाहरण देना बंद कर करतना चाहिए, पहले बात तो यह कि मैं मंत्री नहीं हूं और दूसरा मैं नियमित रूप से संसद में आती हूं।
 

04:26 PM, 23-Mar-2017

उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, मेरे चश्मा तोड़ा, मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी : सुकुमार, एआई स्टाफपर्सन जिन्हें सांसद गायकवाड़ ने पीटा Yes he misbehaved with me,broke my glasses. I never expected this: Sukumar,Air India staff member beaten up by Shiv Sena MP R Gaikwad pic.twitter.com/FbJmFDtPNK — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

04:22 PM, 23-Mar-2017

कोई राजनीतिक दल मारपीट को प्रोत्साहित नहीं करेगा, ऐसी घटना नहीं होना चाहिए: अशोक गजापति राजू, नागरिक उड्डयन मंत्री No political party will encourage physical assault. It should never have happened: Ashok Gajapathi Raju,Civil Aviation Minister on R.Gaikwad pic.twitter.com/I78K7yUjB1 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

04:17 PM, 23-Mar-2017

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी टेस्ट से पहले धर्मशाला में टीम इंडिया ने किया अभ्यास। Indian Team practice session in Dharamshala ahead of 4th Test against Australia. #IndvAus pic.twitter.com/XBNxHTekHA — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

04:14 PM, 23-Mar-2017

सांसद गायकवाड़ मामले पर शिवसेना की मनीषा कयांडे ने कहा- उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने ऐसा किया है, लेकिन शिवसेना इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करती।  He has agreed that he has done it, however Shiv Sena does not advocate such behavior: Manisha Kayande, Shiv Sena on R.Gaikwad pic.twitter.com/sqpyrBzKw1 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

04:10 PM, 23-Mar-2017

महाराष्ट्र में जारी है रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल। Resident Doctors' strike across Maharashtra continues: Visuals from Thane. pic.twitter.com/socvxAhk28 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

04:07 PM, 23-Mar-2017

सेंसेक्स 164 अंक चढ़ा, 29,332 पर हुआ बंद

04:05 PM, 23-Mar-2017

अगर हमारे सांसदों की संस्कृति और व्यवहार ऐसा है, तो भगवान ही हमारे देश को बचाए: एआई स्टाफपर्सन

04:02 PM, 23-Mar-2017

सांसद गाकवाड़ ने मुझे पीटा और गलत शब्द कहे, मेरा चश्मा भी तोड़ दिया और सारे क्रू के सामने मुझे अपमानित किया: एआई स्टाफपर्सन 

03:56 PM, 23-Mar-2017

सांसद गायकवाड़ ने जिस एयर इंडिया स्टाफपर्सन को पीटा उसने कहा- सांसद जिस चीज की मांग कर रहे थे, वे उपलब्ध कराना संभव नहीं था, इसके बाद वह गाली-गलौज करने लगे और उन्होंने गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया।
 

03:45 PM, 23-Mar-2017

पिछली बार जब एआईएडीएमके का चुनाव चिन्ह जब्त हुआ था तब हम चुनाव जीते थे, इस बार भी जीतेंगे: एमके स्टालिन, डीएमके

03:20 PM, 23-Mar-2017

देखें: यूपी के फिरोजाबाद में बस यात्रियों ने टोल बूथ कर्मचारियों को पीटा #WATCH Bus passengers beat toll booth employees and cause damage in Firozabad, UP pic.twitter.com/buGqqmbpAI — ANI UP (@ANINewsUP) March 23, 2017

03:06 PM, 23-Mar-2017

हां, मैंने स्टाफ को पीटा, क्या आप मुझसे उम्मीद करते हैं कि चुपचाप उनकी गालियां सुनता?: शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़  Yes,I had hit the staff. Do you expect me to hear their abuses quietly?: Shiv Sena MP R Gaikwad on hitting AI staff member with his slipper pic.twitter.com/eBCCwQ4bg3 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

02:53 PM, 23-Mar-2017

एसएम कृष्णा ने कहा है कि मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। वो भी देश के प्रधानमंत्री से प्रभावित हुए थे और उन्होंने नोटबंदी का समर्थन किया था।

02:38 PM, 23-Mar-2017

पंजाब के आडिटर जनरल अतुल नंदा नवजोत सिंह सिद्धू पर आज अपनी पूरी रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंपेंगे।

02:18 PM, 23-Mar-2017

दिल्ली मेडिकल असोसिएशन के राजेश गुप्ता ने कहा कि जो लोग डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग करते हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोगों को सिर्फ जेल में होना चाहिए।

02:03 PM, 23-Mar-2017

शिवसेना सांसद पर पर एयर इंडिया के स्टाफ को चप्पल से मारने का आरोप Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad hit an Air India staff member with his slipper over seating issues: Air India Spokesperson — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

01:44 PM, 23-Mar-2017

श्रीनगर में शिक्षा विभाग के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले। 5 सालों से तनख़्वाह न मिलने के कारण हो रहा था प्रदर्शन।

01:40 PM, 23-Mar-2017

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की याचिका पर बीएमसी को व्यक्तिगत सुनवाई का आदेश दिया। कपिल पर एफआईआर पर रोक।
 

01:37 PM, 23-Mar-2017

ब्रिटेन की संसद में हमले के बाद ब्रिटेन पुलिस ने कहा है कि उन्होंने अब तक 6 घरों में छापे मारे हैं और 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 

01:19 PM, 23-Mar-2017

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की जांच की जाएगी। मौर्य ने सपा सरकार के राज में बनी सड़कों की जांच की बात की है।

01:08 PM, 23-Mar-2017

काला हिरण शिकार केस: जोधपुर की सीजेएम अदालत में 1 अप्रैल को होगी सुनवाई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हैं आरोपी।

12:59 PM, 23-Mar-2017

बंगलूरू एयरपोर्ट पर श्रीलंकाई नागरिक से फर्टिलाइजर के पैकेट में 1.6 किलो प्रतिबंधित  ड्रग्स बरामद। कस्टम अधिकारियों ने हिरासत में लिया।
  Bengaluru: 1.6 kg of contraband drugs worth Rs 64 lakh concealed in fertilizer sachets seized by Airport Customs, from a Sri Lankan national pic.twitter.com/lMfAg9zs6v — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

12:53 PM, 23-Mar-2017

लंदन में ब्रिटिश संसद पर हमले के बाद ब्रिटेन पुलिस ने जांच तेज करते हुए बर्मिंघम एक घर से कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश चैनल स्काई न्यूज के अनुसार पुलिस ने यह कारवाई की।

12:44 PM, 23-Mar-2017

तमिलनाडु विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ डीएमके का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से फेल

12:41 PM, 23-Mar-2017

कर्नाटक - बंगलूरू में पुलिस ने 1.28 करोड़ रुपए के पुराने नोट जब्त किए। 2 लोग गिरफ्तार।
  Bengaluru(Karnataka): Police recovers demonitised notes worth Rs 1.28 crore; two people arrested. pic.twitter.com/kQigr98nw6 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

12:33 PM, 23-Mar-2017

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डॉक्टरों से हड़ताल तुरंत खत्म करने का निवेदन किया। साथ ही डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाई का आशवासन दिया।

12:22 PM, 23-Mar-2017

केद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "पीओके, गिलगिट-बल्टिस्तान को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद करवा कर भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनाएंगे। जम्मू-कश्मीर को उसके मूल स्वरूप में बहाल करेंगे।'

12:07 PM, 23-Mar-2017

हजरतगंज थाने में निरिक्षण के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आखिरी निरिक्षण नहीं है। यूपी में कानून का राज होगा। जनता और पुलिस की दोस्ती होगी। 

11:46 AM, 23-Mar-2017

बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का आदेश। साथ ही पूरी सुरक्षा के लिए सरकार को वक्त देने के लिए कहा। इसके अलावा कोर्ट ने सरकार से डॉक्टरों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने को कहा। 15 दिन बाद फिर होगी सुनवाई।

11:40 AM, 23-Mar-2017

शशिकला गुट की मांग पूरी। चुनाव आयोग ने 'हैट' के चिन्ह और पार्टी का नाम 'एआईएडीएमके अम्मा' रखने की दी मंजूरी।

11:32 AM, 23-Mar-2017

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के हजरतगंज थाने मेें निरिक्षण के लिए पहुंचे। डीजीपी भी मौजूद।

11:14 AM, 23-Mar-2017

चुनाव आयोग ने शशिकला खेमे को 'ऑटो' और पन्नीरसेल्वम खेमे को 'बिजली का खंभा' बतौर चुनाव चिन्ह दिया। शशिकला गुट ने पार्टी का नाम 'एडीएमके अम्मा' और पन्नीरसेल्वम गुट ने पार्टी का नाम 'पुरथी थल्वी अम्मा' रखा।

11:03 AM, 23-Mar-2017

नए आयोग को मिलेगा संवैधानिक दर्जा। सरकार करेगी संविधान में संशोधन। जाट आरक्षण मांग के चलते लिया गया फैसला। OBC वर्ग में नई जाति जोड़ने के लिए संसद की मंजूरी होगी जरूरी।

11:01 AM, 23-Mar-2017

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की जगह नया आयोग बनेगा।

10:57 AM, 23-Mar-2017

शशिकला खेमे ने चुनाव आयोग को सौंपा अपनी पार्टी का नाम और चिन्ह। 'एडीएमके अम्मा' रखा पार्टी का नाम, चिन्ह के रूप में ऑटो, बल्ला और कैप रखे विकल्प

10:48 AM, 23-Mar-2017

बाबरी मस्जिद केस में दो हफ्ते बाद होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। कोर्ट की बेंच ने हर पार्टी से लिखित हलफनामा दायर करने के लिए कहा।

10:46 AM, 23-Mar-2017

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, संसद में कल पेश हो सकता है जीएसटी बिल।

10:42 AM, 23-Mar-2017

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सांसदों को दिया निर्देश। कहा पुलिस पर बेवजह दबाव न बनाएं। कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए कहा। ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहने की दी हिदायत।

10:38 AM, 23-Mar-2017

लखनऊ आतंकी हमले के आरोपी आतिफ और दानिश को जांच के लिए कानपुर और दूसरी जगहों पर ले जाएगी NIA

10:14 AM, 23-Mar-2017

चैन्नई कस्टम की एयर इंटेलिजेंस युनिट ने श्रीलंकाई मूल के कनेडियन नागरिक के पास से 2.3 किलो कच्चा सोना जब्त किया। सोने की कीमत 68.73 लाख रुपए।
  Air Intelligence Unit(AIU) of Chennai Customs seized 2.3Kg crude gold worth Rs 68.73 Iakh from Canadian passport holder of Sri Lankan origin pic.twitter.com/JQdX6Wyx1g — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

10:10 AM, 23-Mar-2017

अंकुर मित्तल ने आईएसएसएफ विश्व कप में डबल ट्रैप (शॉटगन) इवेंट में जीता गोल्ड। मेक्सिको में आयोजित हो रहा है विश्वकप।
  Ankur Mittal wins Gold in men's double trap event in ISSF World Cup (Shotgun) in Acapulco, Mexico. pic.twitter.com/0PIIbeVI69 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

10:04 AM, 23-Mar-2017

जम्मू-कश्मीर - शोपियां के बेहबाग में पुलिस की गाड़ी पर आतंकी हमला। जान-माल का नुकसान नहीं।

09:58 AM, 23-Mar-2017

दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर महिला की लाश मिली। सीआईएसएफ ने बरामद की लाश।

09:42 AM, 23-Mar-2017

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा। 195 रुपये से 230 रुपये हुआ टोल।

09:30 AM, 23-Mar-2017

छत्तीसगढ़: बस्तर में नक्सलियों ने 29 मार्च को भारत बंद के लिए बैनर लगाए
  Banners put up by Maoists calling for Bharat Bandh on 29 March in Bastar, Chattisgarh. pic.twitter.com/Q5zCx2tPyc — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

09:26 AM, 23-Mar-2017

तमिलनाडु: स्पीकर के खिलाफ विधानसभा में आज अविश्विास प्रस्ताव लाएगी DMK

09:02 AM, 23-Mar-2017

छत्तीसगढ़: जगदलपुर की भागवती मिल में लगी आग। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने स्थिति को काबू में लिया।

08:51 AM, 23-Mar-2017

महाराष्ट्र: थाणे में पुलिस से बचने के लिए अवैध शराब बनाने वालों ने नदी में बहाया कच्चा माल। सैंकड़ों मछलियां मरीं। 

08:26 AM, 23-Mar-2017

मुंबई के सियोन अस्पताल में रेसिडेंट डॉक्टर पर कथित तौर पर हमला। मरीज के परिजनों पर हमले का आरोप। पुलिस ने 3 महिलाओं के खिलाफ दर्ज की शिकायत।
  J&K: Large number of youth from North Kashmir participated in army recruitment rally held in Baramulla's Pattan, yesterday. pic.twitter.com/fwNZmLBgeV — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

07:58 AM, 23-Mar-2017

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूके के संसद पर हुए हमले पर दुख जताया है। अपने ट्वीट में मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत आतंकवाद के खिलाफ यूके के साथ है।
  Deeply saddened by the terror attack in London. Our thoughts & prayers are with the victims and their families, tweets PM Modi #UKParliament pic.twitter.com/dVyx3NvCvx — ANI (@ANI_news) March 23, 2017

07:29 AM, 23-Mar-2017

आतंकी संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया के मैदुगिरी में रिफ्यूजी कैंप के पास 4 फिदायीन हमले किए।

01:03 AM, 23-Mar-2017

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में होने वाले उपचुनाव से पहले AIADMK पार्टी का जब्त कर लिया है। उपचुनाव में शशिकला और पनीरसेल्वम गुट में से किसी को भी AIADMK पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। Neither of the two groups (O Panneerselvam and V.K. Sasikala) shall be permitted to use AIADMK name:EC — ANI (@ANI_news) March 22, 2017

12:14 AM, 23-Mar-2017

Breaking News: गोवा एयरपोर्ट से कस्टम ने 73 लाख का सोना किया जब्त

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें