फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम पहुंचे अमित शाह, बोले- 2021 तक आईजोल में लाएंगे रेलवे लाइन

Sat, 05 Oct 2019 01:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि 2021 तक आइजोल तक रेलवे लाइन आ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 23,000 लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने यह यहां नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने मिजोरम में संप्रग सरकार की तुलना में दोगुनी विकास परियोजनाएं की हैं। शाह मिजोरम की राजधानी आइजोल में पूर्वात्तर परिषद की ओर से आयोजित पूर्वोत्तर हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

इस मौके पर शाह ने कहा कि राज्य में बांस के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं और इसके निवासी हस्तशिल्प वस्तुओं के निर्माण और बिक्री के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वह पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जोरमथंगा राज्य के विकास के लिये काम कर रहे हैं। जोरमथंगा ने उम्मीद जताई कि विकास की उच्च संभावना वाला मिजोरम केंद्र की सहायता से देश में सबसे अधिक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) हासिल करेगा।

प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद शाह का जोरमथंगा से मिलने और नागरिकता संशोधन विधेयक पर गैर सरकारी संगठन समन्वय समिति के नेताओं से बात करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें