फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची ने सोते हुए पिता के साथ किया 'पानी वाला' प्रैंक, अब वीडियो हुआ वायरल

Wed, 01 Jul 2020 01:25 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची ने सोते हुए पिता पर डाला पानी - फोटो : social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपको कई वीडियो मिल जाएंगे, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ले आएंगे। वहीं, कुछ ऐसे भी वीडियो मिलेंगे, जो आपको भावुक कर देंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी वीडियो हैं, जो आपको खुलकर हंसने पर मजबूर कर देंगे। एक पिता और उसकी बेटी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इस वीडियो को पहले इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, इसके बाद इसे ट्विटर पर ट्वीट किया गया। हालांकि, यह वीडियो अब हर तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। वास्तव में, ट्विटर पर इस वीडियो को 40 लाख लोगों द्वारा देखा गया, जहां लोग इस वीडियो को देखते हुए लोट-पोट हो गए। 



दरअसल, इस वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने सोते हुए पिता पर गिलास से पानी डाल रही है। हालांकि, लड़की ने इस बेहद मनमोहक शरारत को करने के बाद जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, इसे देखकर लोग हैरान है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्तियों तक पहुंचने के लिए बकरी ने लगाया जुगाड़, अब वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
विज्ञापन


लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, पिता बच्ची की प्यारी मुस्कान देखने के बाद उस पर गुस्सा नहीं कर पाया। एक यूजर ने लिखा, बच्ची की हंसी प्रसन्न करने वाली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, बच्ची कितनी क्यूट (प्यारी) है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें