फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: जब किचन के नल में पानी की जगह आने लगी शराब, हैरान रह गए लोग

Thu, 06 Feb 2020 10:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

आपने अक्सर शराब के कुओं की कहानियां तो सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी अपने किचन के किसी नल से शराब निकलते हुए देखी है। शायद नहीं लेकिन केरल के त्रिशूर जिले में ऐसा हकीकत में हुआ। त्रिशूर के चलाकुडी कस्बे में स्थित सोलोमोन एवेन्यू अपार्टमेंट में रहने वाले लोग उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब उन्होंने अपने किचन का नल खोला।

विज्ञापन


नल से भूरे रंग का पानी निकल रहा था और उसमें अजीब सी गंध भी आ रही थी। जल्द ही यह खबर चारों ओर फैल गई कि टैंक में शराब मिली हुई है। इस रहस्य से पर्दा तब उठा जब स्थानिय लोगों ने नगर निगम से संपर्क किया। जांच में आबकारी विभाग की बड़ी गड़बड़ी सामने आई।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 4500 लीटर शराब जब्त की थी। जिसे उन्होंने एक गड्ढे में फेंक दिया था। उन्हें इस बात का जरा सा भी अदंजा नहीं था कि शराब बहकर पास में मौजूद कुएं में चली जाएगी जो कि सोलोमोन एवेन्यू में रहने वाले लोगों के पीने के पानी का मुख्य स्रोत है।

पानी का रंग देखकर डर गया

सबसे पहले जोशी मलियेक्कल को पानी में शराब होने का पता चला था। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा पानी के पाइप में कुछ गड़बड़ी है। जोशी कहते हैं कि मैंने रविवार को जैसे ही पानी के टैंक को भरने के लिए पंप चलाया तो पानी का रंग देखकर डर गया। पानी से आने वाली गंध और स्वाद से इसकी पुष्टि हो गई कि इसमें शराब मिली है।

नगर निगम को दी जानकारी

जोशी ने बताया कि परिसर में रहने वाले 18 परिवारों को भी जब यही अनुभव हुआ तो उन्होंने चालकुडी नगर निगम को इसकी जानकारी दी। वार्ड के काउंसलर वीजे जोजी ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पानी के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिवार कई साल से दूषित पानी पी रहे थे। पानी के लिए यही उनका स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें