फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'जैसे सुदामा की कृष्ण से मुलाकात..': राहुल गांधी से मुलाकात पर बोले सब्जी विक्रेता रामेश्वर

Fri, 18 Aug 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ऐसे भारत की आवाज सुनने का आह्वान किया, जिसके दर्द और चुनौतियां मुख्यधारा की चर्चा से बहुत दूर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, रामेश्वर और उनकी पत्नी - फोटो : यूट्यूब/राहुल गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ऐसे भारत की आवाज सुनने का आह्वान किया, जिसके दर्द और चुनौतियां मुख्यधारा की चर्चा से बहुत दूर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक सब्जी विक्रेता रामेश्वर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में रामेश्वर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह महंगाई के कारण अपनी मुश्किलों के बारे में बात करते हुए रो पड़े थे। इसके बाद राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की थी। कांग्रेस नेता पूरा वीडियो आज साझा किया है। वीडियो में रामेश्वर, गांधी से मुलाकात से पहले कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यह भरत मिलाप या सुदामा की कृष्ण से मुलाकात है और वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें यह मौका मिला है। रामेश्वर अपनी पत्नी और बेटी के साथ राहुल के घर पहुंचे थे। 

सुदामा और कृष्ण बचपन के दोस्त थे जो एक साथ बड़े हुए थे। कृष्ण राजा बन गए, जबकि सुदामा ने गरीबी का जीवन व्यतीत किया। लंबे समय के बाद उनका भावनात्मक पुनर्मिलन सच्ची दोस्ती के उदाहरण के रूप में दिया जाता है। वीडियो में राहुल गांधी रामेश्वर से उनके संघर्षों के बारे में पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं और सब्जी विक्रेता कहता है कि उसने कड़ी मेहनत की थी, लेकिन बदले में उसे बहुत कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता का कहना है कि उसे बस अपना दर्द साझा करने के लिए किसी की जरूरत थी जो उसे राहुल गांधी के रूप में मिला। कांग्रेस नेता ने उन्हें पार्टी की प्रस्तावित आय गारंटी योजना के बारे में भी बताया। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, 'यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम भारत की आवाज सुनें और उन्हें संघर्षों से लड़ने में मदद करें।'

राहुल गांधी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह रामेश्वर का वीडियो वायरल होने के बाद उनसे मिलने दिल्ली की आजादपुर मंडी गए थे, लेकिन वह नहीं मिले। सोमवार को हुई मुलाकात के वीडियो के मुताबिक, रामेश्वर के परिवार और राहुल गांधी ने एक साथ दोपहर का भोजन भी किया।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में गांधी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के बाद से वह लोगों की बात सुन रहे हैं और उनके दुख-दर्द को समझ रहे हैं। इसमें राहुल गांधी के हवाले से कहा गया है, एक दिन अचानक रामेश्वर जी का एक वीडियो सामने आया-एक आम आदमी, एक ईमानदार भारती, जो कड़ी मेहनत के साथ अपने परिवार का सपोर्ट करना चाहता है, लेकिन उसकी आंखें बेबसी के आंसुओं से भर गईं। क्या करें..एक तरफ बेरोजगारी का गहरा कुआं हैं तो दूसरी तरफ महंगाई का बड़ा फासला है। 

गांधी ने रामेश्वर के बारे में कहा, आर्थिक रूप से गरीब लेकिन दिल से बहुत अमीर, रामेश्वर जी। जब तक हम बातचीत करते रहे उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही। उनका साहस वास्तव में उम्मीद की एक सुनहरी किरण है। उन्होंने कहा, आज करोड़ों अन्य भारतीयों की तरह रामेश्वर जी विकास की पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े हैं- एक ऐसी जगह जहां कोई रोजगार नहीं है, महंगाई से कोई राहत नहीं है, कोई वास्तविक व्यावसायिक अवसर नहीं है और कोई आर्थिक सुरक्षा नहीं है। जब तक उन तक सभी सुविधाएं नहीं पहुंच जाती..यह यात्रा नहीं रुकेगी। हमें मिलकर आजादी के इस सपने को पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें