फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: कोलकाता एयरपोर्ट पर अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

Fri, 19 Jun 2026 04:24 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, कोलकाता

सार

कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगरतला जा रही इंंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिरी। हालांकि यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है। 
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आंधी-तूफान के दौरान कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो के एक विमान पर बिजली गिर गई। यह घटना जब आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति के बीच हुई, जिसके लिए हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र (एओसीसी) ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी की थी।

सुरक्षित उतरे यात्री

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) का विमान एयरोब्रिज 56L पर खड़ा था, तभी बिजली गिरी। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर एयरलाइन ने यात्रियों को विमान से उतार दिया, जो बाद में दूसरे विमान (वीटी-आईसीडी) से रवाना हो गए। जब A320 विमान पर बिजली गिरी, तो उसमें 141 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे।

दो ग्राउंड स्टाफ को मामूली चोट लगी
इंडिगो के अनुसार, दो ग्राउंड स्टाफ मामूली रूप से प्रभावित हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बाद में उनकी हालत सामान्य हो गई। कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आंधी-तूफान और बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें